मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश… बिजली भी कड़की

बता दें मंगलवार की सुबह की शुरुआत तो बादलों के साथ हुई थी, लेकिन दोपहर चढ़ते-चढ़ते तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी थी। लेकिन शाम होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया। अचानक चली तेज हवाओं के साथ धूल उड़ने लगी और देखते ही देखते शहर धूल और मिट्टी से सराबोर हो गया। कुछ ही देर में तेज बारिश की बड़ी-बड़ी बूंदों ने गर्मी से तो राहत दी, लेकिन साथ ही साथ आम जनजीवन को प्रभावित भी कर दिया।”
इस अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं की वजह से सड़कों पर मुश्किलें बढ़ गईं। विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के पहिए थम गए। कई जगह बिजली गुल होने की खबर सुनाई पड़ रही है।
मौसम विभाग ने पहले ही अगले चार-पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की मानें तो अभी कई जगहों पर तेज हवाओं और बारिश की संभावना बनी हुई है।तेज बारिश होने के कारण गर्मी से राहत महसूस की जा रही है। लेकिन शहर के कई स्थानों की बिजली गुल होने की खबर आ रही है।



