अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस: ममता और सेवा का संगम, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा ने किया मातृ शक्ति को नमन
कोरबा महिला मोर्चा ने अस्पताल में मरीजों का जाना हाल बाँटे फल

कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा मानव सेवा और मातृ सम्मान को समर्पित एक प्रेरणादायी फल वितरण एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अध्यक्षता व मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जिला अस्पताल) कोरबा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित कर मातृ शक्ति के त्याग, ममता और सेवा भाव को नमन किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सेवा और संवेदना से भरे इस आयोजन ने अस्पताल परिसर में आत्मीयता और अपनत्व का वातावरण बना दिया।

ममता, त्याग और संस्कार की प्रतिमूर्ति हैं मां – गोपाल मोदी
अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैं। मां का स्नेह, त्याग और संस्कार हर व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने अपने संदेश में कहा कि मातृ शक्ति का सम्मान भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी माताओं के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि माताएं परिवार की शक्ति और समाज की आत्मा होती हैं, जिनके आशीर्वाद से हर कठिनाई आसान बन जाती है। मातृ दिवस हमें अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।
मां अथाह प्रेम की सबसे बड़ी शक्ति हैं – प्रीति स्वर्णकार
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि त्याग, समर्पण और अथाह प्रेम की सबसे बड़ी शक्ति है। मातृ दिवस हमें मातृ शक्ति के सम्मान और सेवा का संदेश देता है। भाजपा महिला मोर्चा सदैव समाज सेवा और मानवीय मूल्यों को लेकर प्रतिबद्ध रहा है। मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच पहुंचकर सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा आगे भी समाजहित और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा, ताकि जरूरतमंद लोगों तक संवेदनाएं और सहयोग पहुंच सके।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सोशल मीडिया सह संयोजक नीरज ठाकुर, कार्यालय प्रभारी सहकारिता प्रकोष्ठ अमित स्वर्णकार, जिला महामंत्री महिला मोर्चा स्वाति कश्यप, अनुसूईया राठौर, जिला मंत्री चंचला राठौर, हेमा शर्मा, कार्यालय प्रभारी गायत्री श्रीवास, कार्यालय सह प्रभारी केया सेनगुप्ता, मंडल अध्यक्ष सरिता महंत एवं राधिका श्रीवास सहित महिला मोर्चा पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मातृ दिवस पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम समाज के प्रति भाजपा महिला मोर्चा की संवेदनशील सोच और जनसेवा के संकल्प का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आए।



