
कोरबा में जेसीआई कोरबा सेंट्रल का सात दिवसीय महा-अभियान, सात संकल्प” से लाएंगे सकारात्मक बदलाव
रिपोर्ट: भरत यादव || कोरबा
कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक बदलाव की भावना को जागृत करने के लिए जेसीआई कोरबा सेंट्रल शहर में 9 सितंबर से 15 सितंबर तक सात दिवसीय जेसीआई वीक’ का भव्य आयोजन किया जाने वाला है। इस साल इस महा-सप्ताह की मुख्य थीम सात दिन, सात संकल्प, सकारात्मक बदलाव की ओर तय की गई है, जिसके तहत शहरवासियों के लिए कई अनूठे और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्लास्टिक हटाओ, स्टील अपनाओ” के नारे के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर प्रहार होगा। पर्यावरण बचाने के लिए शहर में जनसंपर्क और स्टील बोतलों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। “युवा की आवाज, नेतृत्व का आगाज” थीम पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, यूथ पार्लियामेंट, सीपीआर (जीवन रक्षा) प्रशिक्षण, और पर्सनल ब्रांडिंग के जरिए युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया जाएगा।

ह्यूमन ड्यूटीज एंड डिजिटल ऑडिटरीज के अंतर्गत नागरिकों को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की याद दिलाई जाएगी। ऑनलाइन माध्यमों से समाज में सकारात्मक संदेश का प्रसार होगा।
बिजनेस एंड नेटवर्क ग्रोथ के जरिए स्थानीय व्यापारिक समुदाय और जेसीआई सदस्यों के बीच नए व्यावसायिक अवसरों और कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा।
15 सितंबर को ग्रैंड फिनाले
ऑनरिंग हीरोज एंड स्मार्टेस्ट स्टार्स के साथ इस महा-आयोजन का समापन होगा। इस दौरान समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नायकों और मेधावी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

जेसीआई कोरबा सेंट्रल के पदाधिकारियों का कहना है कि इस आयोजन का मकसद महज औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि शहर में एक ऐसा स्थायी सकारात्मक प्रभाव छोड़ना है जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित हो। संस्था ने कोरबा शहर के सभी युवाओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और परिवारों से अपील की है कि वे इन सात दिनों के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस बदलाव की मुहिम का हिस्सा बनें।



