मातृ दिवस Mother’s Day पर अन्नपूर्णा सेवा की अनूठी पहल: प्रभुजनों को साड़ी भेंट कर किया मातृशक्ति का सम्मान




कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : श्री कृष्ण पालनहार जनसेवा समिति के तत्वावधान में और शिवा प्रतिक चौहान के नेतृत्व में संचालित अन्नपूर्णा सेवा’ ने इस वर्ष भी मातृ दिवस (Mother’s Day) के पावन अवसर पर सेवा और सम्मान की एक सुंदर मिसाल पेश की। समिति द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी सभी प्रभुजनों को साड़ी भेंट कर मातृशक्ति का आदर-सत्कार किया गया।
भोजन के साथ परोसा गया अपनत्व
मातृ दिवस के इस विशेष उपलक्ष्य पर अन्नपूर्णा सेवा के अंतर्गत प्रभुजनों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया। वितरण में मुख्य रूप से चावल, दाल, ताजी सब्जी और फल बाँटे।
सेवा ही परमो धर्म के संकल्प के साथ हम हर वर्ष इस विशेष दिन को उन लोगों के साथ मनाते हैं जिन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मान और स्नेह की सबसे अधिक आवश्यकता है।”
*शिवा प्रतिक चौहान, अन्नपूर्णा सेवा
मानव सेवा का दिया संदेश
निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक मदद पहुँचाने वाली अन्नपूर्णा सेवा ने इस आयोजन के जरिए समाज में सम्मान, अपनत्व और निस्वार्थ मानव सेवा का एक प्रेरक संदेश दिया है। इस सेवा कार्य में टीम के समर्पित साथी कृष्णा श्रीवास, आदर्श गौतम, प्रमोद साहू, राजेश गोस्वामी एवं आदित्य मांझी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने सक्रिय रूप से इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।
समिति का यह प्रयास न केवल जरूरतमंदों की सहायता कर रहा है, बल्कि समाज में ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के भाव को भी जीवित रखे हुए है।


