Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गूंजे जयकारे: सर्वमंगला नगर के राजा के स्वागत में झूमें लोग, सोमवार को विराजेंगे गजानन…. भक्तों में उत्साह

    September 12, 2026

    कोरबा में मितानिन की सूझबूझ से गर्भवती महिला को मिला उपचार, स्थिति पूरी तरह सामान्य

    September 11, 2026

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Breaking news»हील योर माइंड, हील योर लाइफ”: कोरबा में नशा मुक्ति और सकारात्मक जीवनशैली पर कार्यक्रम आयोजित
    Breaking news

    हील योर माइंड, हील योर लाइफ”: कोरबा में नशा मुक्ति और सकारात्मक जीवनशैली पर कार्यक्रम आयोजित

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMay 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हील योर माइंड, हील योर लाइफ”: कोरबा में नशा मुक्ति और सकारात्मक जीवनशैली पर कार्यक्रम आयोजित

    मन स्वस्थ तो जीवन स्वस्थ ब्रह्माकुमारी और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : “हील योर माइंड, हील योर लाइफ” विषय पर एक प्रेरणादायी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सचिन परब साथ ही अतिथि के रूप में एसईसीएल बिलासपुर के सीएमडी हरीश दुहान जी, कोरबा के सीएमएचओ कोरबा डॉ. एस.एन. केसरी जी, रोटरी क्लब कोरबा के प्रेसिडेंट नितिन चतुर्वेदी जी एवं ब्रहामाकुमारी कोरबा सेवाकेंद्र की संचालिका बी. के. रुक्मणी उपस्तिथ रहे, साथ शहर के विबिन्न डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टूडेंट्स भी मौजूद रहे ।

    कार्यक्रम का शुभारंभ माउंट आबू से विशेष रूप से पहुंचे नशा मुक्ति रथ के लोकार्पण, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अतिथियों ने नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ आगामी दो माह तक कोरबा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर जन-जन तक नशा मुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली एवं सकारात्मक जीवन का संदेश पहुंचाएगा।

     

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सचिन परब ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ जीवन की शुरुआत स्वस्थ मन से होती है। उन्होंने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, मेडिटेशन तथा आत्मशक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जब मन सशक्त होता है, तब जीवन की हर चुनौती अवसर में परिवर्तित हो जाती है।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरीश दुहान ने अपने संबोधन में कहा कि नशामुक्त, तनावमुक्त एवं सकारात्मक समाज का निर्माण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने इस अभियान को समाजहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

    विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. एन. केसरी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज – तीनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

    बीके रुक्मणी ने अपने आध्यात्मिक संदेश में बताया कि राजयोग मेडिटेशन, आत्मचिंतन एवं परमात्म स्मृति के माध्यम से व्यक्ति अपने मन को शक्तिशाली बनाकर नकारात्मक आदतों एवं व्यसनों पर सहज विजय प्राप्त कर सकता है।

    नितिन चतुर्वेदी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि रोटरी क्लब सदैव समाजहित एवं मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि “हील योर माइंड, हील योर लाइफ” एवं नशा मुक्ति अभियान जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ युवाओं को नई दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माउंट आबू से आया यह नशा मुक्ति रथ आगामी दो माह में पूरे कोरबा जिले में जनजागरण का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

    इस अवसर पर विभिन्न चिकित्सकगण, नर्सिंग छात्र-छात्राएं, मेडिकल प्रोफेशनल्स, रोटरी परिवार के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सभी को स्वस्थ मन, नशामुक्त जीवन एवं श्रेष्ठ समाज निर्माण का प्रेरणादायी संदेश प्रदान किया।

    समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें…. भरत यादव 7999508199

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- बड़ी साजिश से पर्दा उठाना जरूरी

    September 6, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026324

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Big News

    गूंजे जयकारे: सर्वमंगला नगर के राजा के स्वागत में झूमें लोग, सोमवार को विराजेंगे गजानन…. भक्तों में उत्साह

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 12, 20261

    गूंजे जयकारे: सर्वमंगला नगर के राजा के स्वागत में झूमें लोग, सोमवार को विराजेंगे गजानन…..…

    कोरबा में मितानिन की सूझबूझ से गर्भवती महिला को मिला उपचार, स्थिति पूरी तरह सामान्य

    September 11, 2026

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.