कोयला गिराने के विवाद में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को दीपका पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाददाता :राजेश कुमार साहू, दीपका
दीपका (कोरबा)।/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: कोयला गिराने की बात को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को दीपका पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद आरोपियों की कंपनी ने उन्हें नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया है। मामला अपराध क्रमांक 188/2026 के तहत दर्ज किया गया है।

लाठी-डंडों से किया था हमला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राहुल सिंह ने थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीते 22 अप्रैल 2026 को जब वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था, तभी क्रांति दुकान के पास आरोपी राहुल सिंह और चंदन सिंह अपने अन्य साथियों के साथ कार से पहुंचे। आरोपियों ने प्रार्थी को घेरकर गाड़ी से नीचे गिरा दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।
इलाज के बाद दर्ज कराई रिपोर्ट
पीड़ित राहुल सिंह ने अस्पताल में अपना इलाज कराने के बाद दीपका थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 296, 351(3) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
हत्या के प्रयास की धारा जुड़ी, भेजे गए जेल
विवेचना के दौरान मामले में हत्या के प्रयास की धारा 109(1) बीएनएस जोड़ी गई। दीपका पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में चंदन सिंह (25 वर्ष), पिता सत्येंद्र सिंह, राहुल सिंह (24 वर्ष)**, पिता सिकंदर सिंह दोनों आरोपी मूल रूप से ग्राम मानियाराडीह, थाना नबीनगर, जिला औरंगाबाद (बिहार) के रहने वाले हैं, जो वर्तमान में झाबर (दीपका) में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया गया है।
.


