कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी….
कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस . News : मौसम विभाग ने रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और बिलासपुर जैसे जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान IMD ने लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही 60-80 किलोमीटर की रफ्तार से अंधड़ और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।साथ ही मौसम विभाग ने बस्तर डिवीजन के सुकमा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और उत्तर बस्तर कांकेर जिलों के साथ-साथ दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा और कोरबा जिलों में गरज-चमक और बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।



