Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन…… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    August 5, 2026

    सावन के प्रथम सोमवार पर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा कनकी धाम मार्ग, कांवड़ियों की सुरक्षा में पूरी रात मुस्तैद रही कोरबा पुलिस…. देखिए वीडियो

    August 3, 2026

    कोरबा: बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण, चक्काजाम और जनआंदोलन की दी चेतावनी 

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Big News»नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन…… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ
    Big News

    नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन…… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressAugust 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान

     

    कोरबा/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : शासकीय ई.वी.पी.जी. महाविद्यालय में आज “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभारंभ संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने देशभर के जेन-जी युवाओं से नशे से दूर रहने का संकल्प लेने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।
    जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्य कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि नशा जीवन को खोखला कर देता है। नशे की लत व्यक्ति की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बनती है। इससे न केवल व्यक्ति का भविष्य प्रभावित होता है, बल्कि उसका परिवार भी संकट में पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर संकल्प, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।


    मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है और इसमें युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आग्रह किया। साथ ही महाविद्यालय से जुड़ी समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया।
    कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि नशे के कारण परिवार बिखर रहे हैं और अपराधों में वृद्धि हो रही है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित सभी युवाओं को नशामुक्त जीवन का संकल्प भी दिलाया गया।


    कार्यक्रम में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” की जानकारी “माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने दी। अतिथियों का पौध भेंट कर स्वागत किया गया।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कँवर, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, पार्षद नरेंद्र देवांगन, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.एल. साय, युवा अधिकारी सुश्री ईशा गौतम, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य,प्राध्यापकगण, स्कूलों के प्राचार्य,शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट,एनएसएस के स्वयंसेवक, माय भारत कैम्पस एम्बेसडर, माय भारत यूथ वालेंटियर्स तथा बड़ी संख्या में युवा,छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

    नशे को ‘ना’ कहें, जिंदगी को ‘हाँ’: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि नशे की गिरफ्त में आए व्यक्ति को इससे मुक्त कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कोई भी व्यक्ति बचपन से नशा नहीं करता, बल्कि धीरे-धीरे गलत संगति और परिस्थितियों के कारण इसकी गिरफ्त में आ जाता है और फिर इसकी लत का शिकार हो जाता है।
    उन्होंने पढ़ाई के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि शुरू में ही नशा को न अपनाने का प्रण जीवन को सही दिशा में लेकर जाता है। इसलिए कोई सीनियर कितना भी दबाव बनाएं इससे दूर ही रहना है। उन्होंने कहा कि नशा मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास का सबसे बड़ा शत्रु है। इसके दुष्परिणाम प्रारंभ में दिखाई नहीं देते, लेकिन समय के साथ शरीर और जीवन दोनों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि जिस तरह हम अपने नए मोबाइल या नई गाड़ी को खरोंच से बचाकर रखते हैं, उसी प्रकार अपने शरीर का भी संरक्षण करना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इसलिए “नशे को ‘ना’ कहें और जिंदगी को ‘हाँ’।”
    कलेक्टर श्री दुदावत ने “माय भारत फॉर युवा” अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लगभग 56 हजार युवाओं को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से 35 हजार से अधिक युवा अब तक “माय भारत युवा कार्यक्रम” से जुड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि नई पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए “माय भारत युवा कार्यक्रम कोरबा”, समाज कल्याण विभाग एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्रत्येक सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व विकास तथा विभिन्न राष्ट्रीय गतिविधियों और अध्ययन यात्राओं में भागीदारी का अवसर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

    समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    कोरबा: बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण, चक्काजाम और जनआंदोलन की दी चेतावनी 

    August 1, 2026

    पावन माटी कलश यात्रा” का कटघोरा में गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत 

    July 31, 2026

    25 वर्षों से जारी है भक्ति की राह: शिवशंकर समिति के श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ में किया रुद्राभिषेक

    July 30, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026577

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026382

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Big News

    नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन…… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    By Chhattisgarh ExpressAugust 5, 20262

    युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान…

    सावन के प्रथम सोमवार पर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा कनकी धाम मार्ग, कांवड़ियों की सुरक्षा में पूरी रात मुस्तैद रही कोरबा पुलिस…. देखिए वीडियो

    August 3, 2026

    कोरबा: बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण, चक्काजाम और जनआंदोलन की दी चेतावनी 

    August 1, 2026

    कटघोरा में पूर्व पीएम अटल जी की प्रतिमा में मिली खामी, उप अभियंता तत्काल निलंबित

    July 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.