पावर एम्पोरिया में सावन उत्सव की धूम: भावना वर्मा बनीं सावन क्वीन, मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा मंच
कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : सावन के पावन अवसर पर शनिवार को पावर एंपोरिया के महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ सावन उत्सव का आयोजन किया।

इस क्रम में सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती सरस्वती तिवारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया इसके बाद सावन से जुड़े विभिन्न मनोरंजक खेल, गीत संगीत, नृत्य एवं आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया गया इसके पश्चात कार्यक्रम के अंत में सावन क्वीन चुने जाने के लिए रोचक मुकाबले में सभी को पछाड़ते हुए श्रीमती भावना वर्मा सावन क्वीन बनी और दूसरे नंबर पर श्रीमती प्रीति झा रही वहीं श्रीमती कल्पना मिश्रा तीसरे स्थान पर रही। आज के कार्यक्रम में श्रीमती कल्पना मिश्रा, तारा सोनी, अनीता इंदा, रेनू यादव, विनीता सोनी, राज कौर, जागृति गुप्ता, रजनी इंदा, रूमीत गुलाटी, जागृति सिन्हा, अर्चना मिश्रा, सोनाली मिश्रा, अनीता सिंह, पूजासिंह, नीलम सिंह, रेखा सिंह, प्रीति झा, मधु सोनी, डाली तिवारी, अर्पिता, पुष्पांजलि राऊत, मोहिनी, अनुरीति, श्रेयांसि सरकार, दिशा चौधरी, मधु चौधरी, विभूति शर्मा, अणिमा सारंगी, सुदीप्ता चौधरी, कृतिका असरानी, रोमा मेहता, सोनल शाह, अलका फ्लिप, सरिता अग्रवाल, श्वेता सोनी,चिनासा, बबली भामरा, अदिति गोयल, ममता, मनीषा, पिंकी वर्मा, भावना वर्मा, प्रतिमा पारेख व रश्मि पलेरिया ने हिस्सा लिया।


