स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग में नहाया सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र
कोरबा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र देशभक्ति के रंगों में पूरी तरह सराबोर नजर आ रहा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से ही पूरा सहायता केंद्र परिसर रंग-बिरंगी दूधिया लाइटों और तीन रंगों (तिरंगे) के आकर्षक गुब्बारों से सजाया गया है।
मार्ग से गुजरने वाले राहगीर इस खूबसूरत और भव्य सजावट को देखकर खुद-ब-खुद ठिठक रहे हैं और पुलिस सहायता केंद्र के इस देशभक्तिपूर्ण रूप को निहारते नजर आ रहे हैं।

सुबह 8 बजे फहराया जाएगा तिरंगा
चौकी परिसर में 15 अगस्त की सुबह 8:00 बजे गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न होगा। इस दौरान पुलिस सहायता केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहेगा। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
https://youtu.be/WKiITujRyls?si=zltTgupujHYSJ5LW
चौकी प्रभारी एएसआई विभव तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम नागरिक निर्भय होकर और खुशी-खुशी इस पर्व का आनंद उठा सकें, इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित नागरिकों और स्टाफ के बीच मिष्ठान वितरण किया जाएगा।


