बरमपुर- वैशाली नगर वार्ड में पार्षद भानुमति जायसवाल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन
कोरबा /जिले भर में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इसी कड़ी में बरमपुर-वैशाली नगर वार्ड में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में तिरंगे को सलामी दी गई तथा उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई गईं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वार्ड पार्षद श्रीमती भानुमति माधव प्रसाद जायसवाल ने बरमपुर, वैशाली नगर तथा खम्हरिया क्षेत्र में गरिमामय माहौल के बीच ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, *”यह दिन केवल जश्न मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले वीर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने व उनके बलिदान को स्मरण करने का दिन है।”*
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती भानुमति जायसवाल के साथ भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता अमित यादव, विष्णु यादव, संतोष पटेल, गुरु गोविंद यादव, सुजीत यादव, दिल हरण, राजेंद्र, इकलेस, संजू यादव, विकास यादव, मुकेश पटेल, राहुल यादव, कन्हैया यादव, गंगा यादव, लता पटेल, परमेश्वरी यादव, प्रमीलाल प्रजापति, कुसुम यादव, सुनीता यादव एवं रामकुंवर यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



