दीपका में पहली बार होगा आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन, तैयारियां जोरों पर
रिपोर्ट :भरत यादव |छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. न्यूज़
कोरबा /दीपका/ बाल गणेश उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणपति बप्पा के भव्य आगमन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया जा रहा है। समिति के द्वारा बताया कि इस वर्ष “आजाद चौक के महाराजा” का भव्य आगमन 12 सितंबर 2026, शनिवार को शाम 7 बजे से आजाद चौक, दीपेश्वरी मंदिर के सामने, दीपका में किया जाएगा।

खास बात यह है कि “आजाद चौक के महाराजा” का भव्य आगमन दीपका में पहली बार होने जा रहा है। पहली बार होने जा रहे इस भव्य आयोजन को लेकर नगर के गणेश भक्तों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को यादगार और भव्य बनाने के लिए समिति द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।
आगमन समारोह के प्रमुख आकर्षण
1. भव्य क्रेन लाइटिंग
2. टीम चरक के 101 सदस्यों द्वारा भव्य शंखनाद
3. महाकाल डमरू वादन
4. G1 Events द्वारा विशेष प्रस्तुति
5. भव्य आतिशबाजी
6. विशाल गणेश प्रतिमा
7. बच्चों के मनोरंजन के लिए गोरिल्ला सहित अन्य 4 कलाकारों की विशेष प्रस्तुति
बाल गणेश उत्सव समिति ने बताया कि गणपति बप्पा के इस भव्य आगमन समारोह को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल है। समिति द्वारा आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। बाल गणेश उत्सव समिति ने नगर के समस्त गणेश भक्तों, धर्मप्रेमियों एवं नगरवासियों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर “आजाद चौक के महाराजा” के भव्य आगमन के साक्षी बनने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



