शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय दुरपा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने बिखेरे रंगों के जादू
रिपोर्ट : भरत यादव | कोरबा | 7999608199
कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, दुरपा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रचनात्मक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उतारकर शानदार हुनर का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, देशभक्ति और सामाजिक संदेशों से जुड़ी बेहद सुंदर और मनमोहक पेंटिंग्स बनाईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने खूब सराहा।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सर्वमंगला नगर मंडल के अध्यक्ष मनीष मिश्रा उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में मंडल उपाध्यक्ष भानु यादव, वार्ड 61 की पार्षद श्रीमती भानुमति जायसवाल, वार्ड 62 के पार्षद रामाधार पटेल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामधन पाण्डेय, कार्यक्रम मंडल प्रभारी दिनेश झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष हीरु जायसवाल, महामंत्री मोहर गोस्वामी, शुभम पटेल और श्रीमती अनीता यादव विशेष रूप से शामिल हुए।
विद्यालय परिवार का सक्रिय सहयोग
विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए विद्यालय परिवार से प्राचार्य श्रीमती वाय. हेमलता और व्याख्याता अरुण चौधरी समेत शाला के सभी शिक्षकगण तथा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमसी) के सम्मानित सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों की कलाकारी की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक बताया।



