कोरबा प्रेस क्लब ने तिलक भवन में रखी शोक सभा: वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया को दी श्रद्धांजलि
कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में मंगलवार को शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेस क्लब के सदस्यों और वरिष्ठ पत्रकारों ने दिवंगत हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के सम्माननीय सदस्य श्री हरिराम चौरसिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा के दौरान दैनिक भास्कर के यूनिट हेड अमित पुरोहित , प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल , वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पालीवाल एवं प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव ने स्व. हरिराम चौरसिया के साथ बिताए पलों, उनके पत्रकारिता जीवन के अनुभवों और उनकी मिलनसार प्रवृत्ति से जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने कहा कि स्व. चौरसिया ने अपने दीर्घ पत्रकारिता जीवन में सदैव निष्पक्षता, ईमानदारी और उच्च नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा।

उनका जाना पत्रकारिता जगत और कोरबा प्रेस क्लब के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कार्यक्रम के अंत में कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सम्माननीय सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक सभा के दौरान प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष राजकुमार शाह , सचिव दिनेश राज, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य राजेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार विजय खेत्रपाल , लक्ष्मीकांत जोशी, दीपक जैन, रफीक मेमन, पूर्व सचिव नागेन्द श्रीवास, पूर्व उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर , दीपक साहू , विजय दुबे, कैलाश यादव , राजेश कुमार, विजय कुमार सिंह , बसंत कुमार, मधु डिडवानिया, रमेश वर्मा , प्रीतम जायसवाल , संतोष दास दीवान , अंकित सिंह, दीपक गुप्ता , राजा मुखर्जी, राजेश कुमार प्रजापति , विकास निर्मलकर, भरत यादव, अनिष प्रसाद , कन्हैया पटेल , कन्हैया सोनी, जसविंदर सिंह , श्रीमती रेणु जायसवाल , श्रीमती प्रतिमा सरकार , भगवती भंडारी , श्रीमती सिमरन कौर एवं आशा ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।



