दुरपा के बड़े दशहरा मैदान में गरबा-डांडिया का भव्य समापन: प्रतिभागियों को मिला सम्मान

रिपोर्ट: भरत यादव | 7999608199
कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: पूरे कोरबा जिले में शारदीय नवरात्रि पर्व की अभूतपूर्व धूम और भक्तिमय उत्साह देखने को मिला। शक्ति की आराधना के इस महापर्व के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक माता रानी के जयकारों की गूंज रही। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 62 स्थित बड़े दशहरा मैदान में *श्री श्री दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति* के तत्वाधान में आयोजित भव्य गरबा-डांडिया उत्सव का विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर गरिमामय वातावरण में समापन हुआ।

नवरात्रि के दौरान दशहरा मैदान में प्रतिदिन भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे युवाओं, बच्चों ने मां जगदम्बा की आराधना करते हुए गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। ढोल-नगाड़ों और डांडिया गीतों की धुन पर प्रतिभागियों के थिरकते कदमों ने पूरे माहौल को उत्सव के रंग में रंग दिया।
प्रतिभागियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण
विजयादशमी के शुभ अवसर पर आयोजित समापन समारोह में गरबा डांडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं, बच्चों को समिति के सदस्यों, वरिष्ठ नागरिकों तथा मुख्य अतिथियों के करकमलों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और अपनी समृद्ध परंपराओं के प्रति जुड़ाव मजबूत होता है।

वरिष्ठ जनों एवं अतिथियों की गरिमामयी मौजूदगी
इस दौरान रामधन पांडे, कुलेस्वर् सिंह, कौशिक कैवर्त, बब्बू खान, प्रकाश प्रजापति, पुरषोत्तम दुबे, भीम चौहान, समिति अध्यक्ष राम नरेश यादव, उपाध्यक्ष रवित प्रजापति, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव भानु यादव के अलावा प्रीतम राजपूत, राहुल पांडेय, योगेंद्र यादव, सुशांत यादव, नंदकिशोर सिंह, बिट्टू यादव, मजनु सिंह राजू आदि शामिल रहे।

