सर्वमंगला नगर के बड़े मैदान में आज होगा रावण पुतला दहन, सज चुके हैं बाजार और उमड़ेगी भारी भीड़
कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़ : वार्ड क्रमांक 62 सर्वमंगला नगर के बड़े दशहरा मैदान में आज रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अवसर को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का माहौल है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उमड़ेगी भारी भीड़ और उत्साह
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े दशहरा मैदान में हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। मेला परिसर और आसपास का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया है, और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में इस भव्य आयोजन को लेकर भारी उत्सुकता दिखाई दे रही है।


