शासकीय सेवा के 36 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण: सेजेस दूरपा में प्राचार्या श्रीमती हेमलता वाय की गरिमाममय विदाई एवं बाल दिवस समारोह संपन्न
रिपोर्ट :भरत यादव | 7999 608 199
कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : शासकीय उत्कृष्ठ / हिंदी माध्यम विद्यालय (सेजेस) दूरपा में 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य और अत्यंत आत्मीय विदाई सह बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती हेमलता वाय के 31 अक्टूबर 2026 को अपनी यशस्वी 36 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।


कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष भीम चौहान ने की। इस अवसर पर बच्चों का उत्साह और गुरुजनों का स्नेह देखते ही बनता था, वहीं पूरे प्रांगण में एक भावुक किंतु गौरवान्वित करने वाला माहौल रहा। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अतिथियों, संकुल के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमुख अतिथियों में वार्ड पार्षद 61 भानुमती जायसवाल, वार्ड पार्षद 62 रामाधार पटेल, माधव जायसवाल, रामधन पांडे, बब्बू खान, भानु यादव और श्रीमती अनीता यादव की विशेष उपस्थिति रही।


शिक्षकों एवं संकुल परिवार का सहभाग
कार्यक्रम में हाई स्कूल दूरपा के प्रभारी प्राचार्य अरुण चौधरी सहित व्याख्याता एवं शिक्षकगण गोरेलाल यादव, अनिल कुमार भारद्वाज, श्रीमती अनिता राठौर, श्रीमती पुष्पलता करसाल और श्रीमती कामिनी भार्गव ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त, संकुल दूरपा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षकों ने भी विदाई ले रही प्राचार्या के प्रति अपना आदर व्यक्त किया। इनमें प्रमुख रूप से संकुल शैक्षिक समन्वयक उमेश पटेल, प्रधान पाठक राजेश कुमार साहू, प्रधान पाठक श्रीमती विजया ठाकुर, कंवर सर, बैरागी सर, अशोक नायक, भानु यादव , राठौर सर सोमेश पटेल, श्रीमती अनुराधा साहू, श्रीमती सराफ, श्रीमती स्वाति, कुसमुंडा की प्रधान पाठक श्रीमती सरोज बसंत, तथा श्रीमती प्रतिभा जायसवाल सहित संकुल दूरपा के समस्त शिक्षक, विद्यार्थीगण एवं बड़ी संख्या में दूरपा के स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

36 वर्षों के सेवाकाल को किया गया याद
वक्ताओं ने अपने संबोधन में श्रीमती हेमलता वाय के 36 वर्षों के लंबे सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए उल्लेखनीय योगदान, अनुशासन, और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयासों को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, छात्र-छात्राओं और सहकर्मियों द्वारा उन्हें पुष्प कुछ श्रीफल शॉल आदि से भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई।



