जमीन विवाद में रिश्तेदार की हत्या, पिता-पुत्र को आजीवन कारावास
कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में टांगी और रांपा से हमला कर रिश्तेदार की हत्या करने वाले पिता-पुत्र को कटघोरा न्यायालय ने आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
मामला पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया का है। 11 सितंबर 2024 को जमीन विवाद के चलते धनसिंह ओरेरा (61) और उसके पुत्र देवनारायण ओरेरा (28) ने रायसिंह ओरेरा पर टांगी और रांपा से हमला कर दिया था। गले में गंभीर चोट लगने से रायसिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।
मामले की सुनवाई के बाद प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मधु तिवारी ने 19 नवंबर 2026 को दोनों आरोपियों को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया। शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक संजय जायसवाल ने पैरवी की।

