Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Korba»विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 
    Korba

    विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMay 3, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

    एसईसीएल केन्द्रीय चिकित्सालय के डॉक्टर एवं कर्मचारियों ने ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ

    कोरबा 02 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवा, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
    इसी श्रृंखला में जनपद पंचायत पाली के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा ग्राम पंचायत डोंगानाला में विषेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय की बस्ती में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बिरहोर समुदाय के व्यक्तियों सहित ग्रामीणों को मतदान हेतु शपथ दिलाया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पोंड़ी में श्री भूपेन्द्र सोनवानी सीईओ जनपद पंचायत पाली ने 20 ग्राम पंचायत के एनआरएलएम कैडर की मतदाता जागरूकता के संबंध में बैठक ली, जिसमे शत प्रतिशत मतदान के संबन्ध में बताया गया तथा ग्रामीणों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।
    जनपद पंचायत कटघोरा के अधिकारियों-कर्मचारियों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत मतदाता जागरूकता प्रचार रथ को रवाना किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा अनिवार्य मतदान की शपथ लेकर मतदान जागरूकता रैली निकाली गई तथा नागरिकों को लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया। ग्राम पंचायत मोहनपुर में ग्रामीण महिला-पुरूषों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर सभी के द्वारा मतदान करने का संदेश दिया।

    विगत दिवस स्वीप कार्यक्रम मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एसईसीएल केन्द्रीय चिकित्सालय कोरबा के डॉक्टर एवं कर्मचारियों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान की शपथ ली। साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सृष्टि महिला समिति एसईसीएल कोरबा की अध्यक्षा श्रीमती श्वेता पंड्या एवं सदस्यों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान की सपथ ली।
    इसी प्रकार जनपद पंचायत करतला में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत कोटमेर, चांपा, चोरभट्टी, कलगामार, तुमान, जामपानी, लबेद, साजापानी, सुपातराई एवं मदवानी में शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई तथा मतदान जागरूकता रैली के माध्यम से मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। जिसमे जनपद सीईओ, एसबीएम बीसी, एनआरएलएम के बीपीएम, पीओ मनरेगा, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, शिक्षक गण, स्कूल के बच्चे एवं स्वसहायता समूह की महिला एवं केडर भी उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    कोरबा प्रेस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न; कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , सभापति नूतन सिंह राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने रोपे पौधे

    June 8, 2026

    रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में तत्काल शामिल किया जाए : जगनीक यादव

    June 8, 2026

    बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर जनता से सतत संवाद बनाए रखें : अर्जुन गुप्ता

    June 4, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026321

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Big News

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    By Chhattisgarh ExpressJune 12, 202652

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र छत्तीसगढ़…

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    June 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.