Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Korba»लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतगणना की तैयारियां पूरी, सुबह आठ बजे से होगी मतगणना प्रारंभ
    Korba

    लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतगणना की तैयारियां पूरी, सुबह आठ बजे से होगी मतगणना प्रारंभ

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJune 2, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतगणना की तैयारियां पूरी, सुबह आठ बजे से होगी मतगणना प्रारंभ

    स्थल पर तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था, कैमरों से भी होगी निगरानी, अलग-अलग होगी पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, पेन, गुटखा पर प्रतिबंध

    कोरबा 02 जून 2024 / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु कोरबा जिले में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति तथा मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से मतगणना का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। मतगणना 04 जून 2024 को आईटी कॉलेज झगरहा में प्रातः 08.00 बजे से मतगणना कक्ष में प्रारंभ किया जायेगा जिस हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कार्य के लिए 14 टेबल एवं 10 टेबल पोस्टल बैलेट / ईटीपीबीएस के लिए लगाया गया है। सर्वप्रथम सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट / ईटीपीबीएस की मतगणना कार्य प्रारंभ किया जायेगा इसके बाद 8.30 बजे ई.व्ही. एम. मशीनों से मतगणना का कार्य किया जायेगा।

    पाली तानाखार का 22 राउंड, रामपुर का 21 राउंड और कोरबा का 18 कटघोरा के होंगे 19 राउण्ड –

    मतदान की गोपनीयता बनाये रखने संबंधी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 के प्रावधानों को रिटर्निग अधिकारी द्वारा पढ़कर सुनाया जायेगा। मतगणना सुबह 08.00 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना हॉल में सहायक रिटर्निग अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम डाक मतपत्र की गणना प्रारंभ की जाएगी। डाक मतपत्र की गिनती प्रारंभ होने के 30 मिनट उपरांत ईव्हीएम में दर्ज मतो की गिनती प्रारंभ की जाएगी। ततपश्चात् विधानसभावार मतगणना का कार्य किया जायेगा। जिसमें रामपुर का 21 राउंड में कोरबा का 18 राउंड में कटघोरा का 19 राउंड में पाली तानाखार का 22 राउंड में मतगणना का कार्य किया जायेगा।

    रिटर्निग ऑफिसर के दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन –

    मतगणना हॉल में मतगणना के दौरान अनुशासन एवं गरिमा बनाई रखी जायेगी। रिटर्निग ऑफिसर किसी को भी जो रिटर्निग ऑफिसर के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है उसे मतगणना हॉल से बाहर भेज सकता है। मतगणना पर्यवेक्षक ईव्हीएम के कन्ट्रोल यूनिट पर परिणाम वाले बटन को दबाने के समय सभी अभ्यर्थियों / गणना अभिकर्ता को कन्ट्रोल यूनिट का डिस्प्ले पैनल दिखायेगा ताकि वे कन्ट्रोल यूनिट के डिस्प्ले पैनल पर प्रदर्शित प्रत्येक अभ्यर्थी के पक्ष में डाले गये मतों को नोट कर सकें। प्रत्येक गणना अभिकर्ता को प्रारूप 17 सी का भाग-2 मतगणना के प्रत्येक चरण में दिया जायेगा एवं उसकी पावती ली जायेगी। यदि किसी गणना अभिकर्ता की इच्छा परिणाम को ईव्हीएम पर एक या एक से अधिक बार दिखाये जाने की हो तो ऐसा मतगणना पर्यवेक्षक द्वारा गणना अभिकर्ताओं की संतुष्टि के लिए किया जाएगा।

    निर्वाचित अभ्यर्थी को प्रदान किया जाएगा निर्वाचन प्रमाण पत्र –

    रेंडम रूप से चयनित 05 मतदान केन्द्रों की व्हीव्हीपैट कागज की पर्चियों का अनिवार्य सत्यापन ईवीएम में दर्ज मतों की गणना के अंतिम चरण के पूरा होने के बाद होगा। मतदान केन्द्रों का चयन रिटर्निग ऑफिसर द्वारा ड्रॉ के माध्यम से प्रेक्षक, अभ्यर्थियों / अभिकर्ताओं की उपस्थिति में किया जाएगा। रिटर्निग अधिकारी कोरबा लोकसभा अन्तर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों की मतगणना पश्चात् प्रेक्षक की अनुमति उपरांत परिणामों की विवरणी तैयार करने के बाद परिणाम की घोषणा करेगा एवं निर्वाचित अभ्यर्थी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान करेगा।

    परिणाम की जानकारी वेबसाइट पर होगी उपलब्ध –

    मतगणना दिवस को राउंडवार परिणाम की जानकारी प्रातः 08.00 बजे से ीजजेरू तमेनसजेण्मबपण्हवअण्पद एवं वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। प्रत्येक मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों/गणना एजेंटो तथा रिटर्निग/सहायक रिटर्निग आफिसर तथा गणना में लगे अधिकारी/कर्मचारियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वारा बनाया गया है। सभी अभ्यर्थियों, गणना एजेंटों एवं उनके निर्वाचक एजेंटो को पहचान पत्र रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी किये गये हैं। सभी को अपने परिचय पत्र के साथ मतगणना स्थल आई०टी० कॉलेज, झगरहा में संबंधित विधानसभा के मतगणना हॉल में प्रातः 06.30 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रवेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

    मीडिया सेंटर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति –

    मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मतगणना हॉल के समीप मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया सेंटर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति रहेगी, लेकिन मतगणना हॉल में मोबाइल फोन ले जाना और मीडिया प्रतिनिधियों का बैठना प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना केन्द्र में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहाँ प्रत्येक स्तर पर पहचान पत्र की जांच उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना केन्द्रों के पहले और बाहरी स्तर पर जिला पुलिस बल की तैनाती होगी, जहाँ से 100 मीटर का क्षेत्र पैदल यात्री क्षेत्र (पेडेस्ट्रीयन जोन) होगा। मतगणना परिसर में प्रवेश के लिए 01 प्रवेश द्वार की विधिवत बैरिकेडिंग की गई है। किसी भी वाहन को पैदल यात्री क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेशकर्ताओं की पहचान की जांच करने के लिए 01 वरिष्ठ मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त स्थानीय पुलिस बल की व्यवस्था होगी। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए गए फोटो आईडी कार्ड वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र के आधार पर ही मीडिया की एंट्री आईटी कॉलेज के मुख्य द्वार से होगी एवं पार्किंग व्यवस्था अधिकारियों के पार्किंग व्यवस्था के नजदीक ही होगी। मीडिया प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र प्रवेश स्थल पर दिखाना होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र के अतिरिक्त अन्य परिचय पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे। मतगणना कक्ष में प्रवेश करने वाले राजनीतिक दलों के निर्वाचन एजेण्टों के लिए प्रवेश एवं पार्किंग की व्यवस्था भालूसटका मार्ग की ओर से की गई है।

    मतगणना स्थल पर तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था, कैमरों से भी होगी निगरानी –

    मतगणना शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था होगी। यहां जगह-जगह पर कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रवेश की पात्रता अनुसार पार्किंग की व्यवस्था भी अलग-अलग की गई है। मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, घड़ी, पेन, लैपटॉप, आईपैड, हथियार, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

    Loksabha 2024
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026

    कोरबा प्रेस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न; कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , सभापति नूतन सिंह राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने रोपे पौधे

    June 8, 2026

    रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में तत्काल शामिल किया जाए : जगनीक यादव

    June 8, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026321

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Big News

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    By Chhattisgarh ExpressJune 12, 202652

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र छत्तीसगढ़…

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    June 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.