Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिक्षा, युवाओं की सहभागिता और संगठन की मजबूती से ही समाज की प्रगति संभव: प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव

    May 25, 2026

    ढेंगुरनाला केस: ₹15 हजार के लेनदेन पर बसंत पटेल को प्रताड़ित करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    May 23, 2026

    अघोषित बिजली कटौती और जर्जर तारों से परेशान वार्ड 61-62 के वार्ड वासियों दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

    May 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»कोरबा»बतरा, पोलमी और बुड़बुड़ के सरपंच-सचिव सहित उप अभियंता से भी होगी शासकीय राशि की वसूली
    कोरबा

    बतरा, पोलमी और बुड़बुड़ के सरपंच-सचिव सहित उप अभियंता से भी होगी शासकीय राशि की वसूली

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressAugust 29, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    करतली के सरपंच-सचिव से होगी 50-50 प्रतिशत राशि की वसूली

    बतरा, पोलमी और बुड़बुड़ के सरपंच-सचिव सहित उप अभियंता से भी होगी शासकीय राशि की वसूली

    पाली तानाखार विधायक के आवेदन का परीक्षण कर कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश

    कोरबा /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत सीसी सड़क निर्माण कार्यों में मापदण्ड के अनुसार कार्य नहीं कराए जाने एवं त्रुटि पूर्ण माप दर्ज करने के संबंध में संबंधित सरपंचों के विरूद्ध वसूली की कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में पाली तानाखार विधायक द्वारा कलेक्टर को आवेदन देकर संबंधित सरपंचों एवं इंजीनियरों पर भी कार्यवाही की मांग की गई थी। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने विधायक से प्राप्त पत्र का परीक्षण कराया गया है। उन्होंने निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जिम्मेदारी सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव तथा कार्य का मूल्यांकन करने वाले संबंधित उप अभियंताओं का होने के आधार पर संबंधित सचिव और उप अभियंताओं से वसूली योग्य शासकीय राशि वसूली करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम करतली, बतरा, पोलमी और बुड़बुड़ में कराए गए कार्य के विरूद्ध जांच में प्रस्तावित वसूली योग्य राशि वसूलने के निर्देश एसडीएम पाली को दिए।
    इस संबंध में बताया गया है कि जनपद पंचायत पाली अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2013-14 एवं 2014-15 में ग्राम पंचायत करतली में सीसी रोड निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है। कुल 09 सीसी रोड कार्य स्वीकृत किए गए थे। उक्त कार्यों की जांच हेतु कार्यालय कलेक्टर के आदेश क्रमांक/8279/2015 09 सितंबर 2015 के द्वारा सत्यापन समिति का गठन किया गया। जिसके परिपालन में संयोजन जिला सत्यापन समिति द्वारा दिनांक 24.11.2015 को प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट हुआ कि सी.सी. रोड की गुणवत्ता मानक अनुरूप नही है । तदसंबंध में कलेक्टर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (रा) कटघोरा को उक्त संबंध में वसूली की कार्यवाही हेतु पत्र जारी किया गया।
    तत्पश्चात अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दण्डाधिकारी कटघोरा के पत्र क्रमांक / 13/ दिनांक 01.01.2020 के द्वारा उक्त ग्राम पंचायत के सरपंच के विरूद्ध मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत सी.सी. रोड निर्माण कार्य में कार्यो की जांच पश्चात मूल्यांकन राशि मे अंतर की राशि की वसूली हेतु छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये जाने संबंधी पत्र प्राप्त हुआ। प्रकरण दर्ज होने के पश्चात एक अन्य समान मामले में सरपंच ग्राम पंचायत पोलमी जनपद पंचायत पाली के द्वारा न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) में दर्ज प्रकरण के विरूद्ध उच्च न्यायालय में वाद दायर किया गया। उच्च न्यायालय बिलासपुर छ.ग. के द्वारा ग्राम पंचायत पोलमी के संबंध में पारित आदेश में सरपंच के द्वारा उठाये गये मुददो का निराकरण करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए ।
    उपरोक्त निर्देश के परिपालन में तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव करतली, बतरा, पोलमी, बुड़बुड़ और तत्कालीन उप अभियंता (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) जनपद पंचायत पाली श्रीमती विनीता सोनी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। इस संबंध में तत्कालीन उप अभियंता श्रीमती विनीता सोनी का जवाब प्राप्त हुआ है, जो कि सतोष जनक नहीं है। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। जो कि शासकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही प्रदर्शित करता है।
    चूंकि निर्माण कार्य जिसमें ग्राम पंचायत एजेंसी होती है उसमें निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जिम्मेदारी सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव तथा कार्य का मूल्यांकन करने वाले संबंधित उपअभियंता की भी होती है। निर्माण कार्य हेतु किसी भी राशि का भुगतान सरपंच एवं ग्राम पंचायत सचिव दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर से होता है। चूंकि ग्राम पंचायत करतली के निर्माण कार्य का मूल्यांकन करने वाले तत्कालीन उपअभियंता (ग्रा.या. से.) ज.पं. पाली श्री बी.एस. कंवर की मृत्यु हो चुकी है। अतएव उक्त ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव के विरूद्ध समान अनुपात में कुल राशि 04,62,510 की वसूली की कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है। 50 प्रतिशत की राशि संबंधित ग्राम पंचायत सचिव करतली से उनके वेतन से मासिक किश्त के आधार पर वसूली की कार्यवाही संबंधित विभाग के स्थापना शाखा से की जाएगी। कलेक्टर ने एसडीएम पाली को ग्राम पंचायत करतली के सरपंच से वसूली योग्य 50 प्रतिशत राशि 231255.00 की वसूली कर की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
    इसी तरह जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बतरा में कुल 08 कार्य, ग्राम पंचायत पोलमी में कुल 07 कार्य और ग्राम पंचायत बुड़बुड़ में कुल 05 कार्य मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत कराया गया। उक्त ग्राम पंचायत के सरपंच, तत्कालीन सचिव एवं तत्कालीन उपअभियंता तीनों के विरूद्ध समान अनुपात में प्रस्तावित वसूली की राशि में वसूली की कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है।
    उक्त ग्राम पंचायत के तत्कालीन सचिव एवं तत्कालीन उप अभियंता से उनके वेतन से मासिक किश्त के आधार पर वसूली की कार्यवाही संबंधित विभाग के स्थापना शाखा से की जायेगी। कलेक्टर ने सरपंच के विरूद्ध वसूली योग्य राशि, कुल वसूली योग्य राशि का एक तिहाई (1/3) ग्राम पंचायत बतरा सरपंच से वसूली राशि क्रमशः 67761.00 रूपये, पोलमी 86964.33 रूपये और ग्राम पंचायत बुड़बुड़ के सरपंच से 276529.66 रूपये वसूली कर की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश एसडीएम पाली को दिए हैं। पाली एसडीएम ने बताया है कि अभी इस प्रकरण में किसी भी सरपंच के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं कि गई है। वसूली की प्रक्रिया जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, हैदराबाद से 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवर बरामद

    April 6, 2026

    जनगणना 2027: लिव-इन कपल्स को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, सरकार ने बदले नियम

    March 31, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026311

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026297

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026262

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Big News

    शिक्षा, युवाओं की सहभागिता और संगठन की मजबूती से ही समाज की प्रगति संभव: प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव

    By Chhattisgarh ExpressMay 25, 2026138

    शारदा विहार में झेरिया यादव समाज का प्रांतीय सम्मान समारोह संपन्न शिक्षा, युवाओं की सहभागिता…

    ढेंगुरनाला केस: ₹15 हजार के लेनदेन पर बसंत पटेल को प्रताड़ित करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    May 23, 2026

    अघोषित बिजली कटौती और जर्जर तारों से परेशान वार्ड 61-62 के वार्ड वासियों दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

    May 22, 2026

    कोरबा में जुटेगा झेरिया यादव समाज: 24 मई को प्रदेश पदाधिकारियों का होगा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह

    May 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.