Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा पुलिस का बड़ा शिकंजा: अवैध गांजा और महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नशा कारोबारियों में मचा हड़कंप”

    September 20, 2026

    आस्था और उमंग की अनूठी मिसाल: कुशवाहा परिवार के घर विराजे बप्पा, 10 दिनों तक गूंज रहे गणेश मंत्र

    September 20, 2026

    शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय दुरपा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने बिखेरे रंगों के जादू

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Korba»उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य मे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मेला समारोह का आयोजन
    Korba

    उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य मे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मेला समारोह का आयोजन

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressOctober 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य मे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मेला समारोह का आयोजन

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भी हुए शामिल

    कोरबा 23 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:  टीपी नगर के राजीव गांधी आडिटोरियम में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मेला समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के समग्र विकास की परिकल्पना को केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर साकार कर रही है। हमारा संकल्प था कि छत्तीसगढ़ राज्य को ’’हमने बनाया है – हम ही संवारेंगे’’ और आज यह संकल्प तेजी के साथ पूरा हो रहा है। प्रदेश में विकास के हर मोर्चे पर व्यापक स्तर पर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबी को अत्यंत निकट से देखा है, उन्होंने गरीबों के दर्द को समझा तथा गरीबों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कराया।


    उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत देश में 04 करोड़ गरीब परिवारों को पक्के मकान मिल चुके हैं, वहीं 03 करोड़ परिवारों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में 60 हजार पक्के आवास बनाए जा चुके हैं तथा वर्तमान में 27 हजार हितग्राहियों के खाते में आवास की पहली किश्त के रूप में राशि डाली जा चुकी है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले, इसके लिए हमारी सरकार बनी तो मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन प्रदेश में 18 लाख आवासगृहों के निर्माण की स्वीकृति पर हस्ताक्षर कर दिए। उन्होंने आगे कहा कि मोदी की सभी गारंटी तेजी के साथ पूरी की जा रही है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री साव ने योजना के हितग्राहियों को नवीन आवास स्वीकृत पत्र, पूर्ण आवासगृहों की चाबी, वन अधिकार पट्टा सहित अन्य सामग्रियों का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने की।

    सरगुजा से लेकर बस्तर तक बह रही विकास की बयारः मंत्री श्री देवांगन –

    समारोह में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य का तेजी से विकास किया जा रहा है, सरगुजा से लेकर बस्तर तक विकास की बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की तर्ज पर पूरे प्रदेश में पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 18 लाख गरीब परिवारों के आवासगृहों की स्वीकृति पर हस्ताक्षर किए, इसके अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा प्रथम चरण में साढे 08 लाख आवासगृहों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। वहीं निगम आयुक्त व जिला पंचायत की सी.ई.ओ. सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
    इस अवसर पर कटघोरा विधायक श्री प्रेमचन्द पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को पक्के आवास बनाने का कार्य आंदोलन के रूप में लिया है, और इसे पूर्ण किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर ने कहा अपना पक्का मकान बनाना किसी भी व्यक्ति का सपना होता है। शासन से दी जा रही राशि से आप अपना सपना पूरा कीजिए। उन्होंने सभी हितग्राहियों को आवास स्वीकृत होने एवं पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी।
    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिला स्तरीय आवास मेला में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा जिले में 07 हजार से ज्यादा आवास पूर्ण कर लिए गए हैं। 150 आवासों पर 01 आवास मित्र की नियुक्ति की जा रही, जिसमे से आज आवास मित्रों को नियुक्ति पत्र प्रदाय किए जा रहे है. कलेक्टर ने आवास के हितग्राहियों से आग्रह किया कि आगामी 04 माह में अपना पक्का आवास बना लेवे, शासन से इसके लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि किसी भी शासकीय, गैर शासकीय, असामाजिक तत्वों की बातों में न आए और किसी को आवास निर्माण के लिए एक रुपया भी न दें। आवास निर्माण की राशि के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

    जिले के नगरीय निकायों को 16 करोड रू. के विकास कार्यो की सौगात –

    उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री साव के मुख्य आतिथ्य एवं उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री श्री देवांगन की अध्यक्षता में आयोजित भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में जिले के नगरीय निकायों को लगभग 16 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्रदान की गई। जिसमें नगर पालिक निगम कोरबा के 12 करोड़ 80 लाख 38 हजार रूपये की लागत वाले 20 विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण, नगर पालिका दीपका के 1.54 लाख 34 हजार रूपये की लागत के 03 विकास कार्यो, नगर पंचायत पाली के 01 करोड 26 लाख 28 हजार रूपये की लागत वाले 03 विकास कार्यो तथा नगर पंचायत छुरी के 10 लाख 25 हजार रूपये की लागत के 01 विकास कार्य शामिल है।

    हितग्राहियों को मिली पक्के मकान की चाबी –

    आवास मेला में उपमुख्यमंत्री श्री साव व उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने हितग्राहियों को उनके पक्के मकान की चाबी प्रदान की। भुलसीडीह निवासी रघुवर प्रसाद व धनसाय तथा बेला निवासी रामकुमार, ललितराम, गुरूवारी बाई को उनके पूर्ण आवास की चाबी सांकेतिक रूप से प्रदान की गई। इसी प्रकार ग्राम पंचायत औराई निवासी रामलाल, फिरताराम, सावन सिंह, सोहागपुर निवासी बट्टूलाल व पचपेड़ी निवासी दादूराम को नवीन आवास स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया।


    10 हितग्राहियों को मिला वन अधिकार पट्टा –

    कार्यक्रम में पाली विकासखंड के ग्राम ईरफ निवासी सुकलाल, हेरपाल, रतिराम, शिवपाल, सुनहर तथा भंडारखोल निवासी राजकुमार, सुनील कंवर, थानसिंह, भजन सिंह व इन्द्रभान को वन अधिकार पट्टा प्रदान किया गया। इसी प्रकार विभिन्न क्लस्टरों के लिए चयनित आवासमित्रों को भी सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
    /मनोज/

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026

    कोरबा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस महोत्सव का भव्य समापन

    August 10, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026398

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026347

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Korba police

    कोरबा पुलिस का बड़ा शिकंजा: अवैध गांजा और महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नशा कारोबारियों में मचा हड़कंप”

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 20, 20267

    कोरबा पुलिस का बड़ा शिकंजा: अवैध गांजा और महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नशा…

    आस्था और उमंग की अनूठी मिसाल: कुशवाहा परिवार के घर विराजे बप्पा, 10 दिनों तक गूंज रहे गणेश मंत्र

    September 20, 2026

    शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय दुरपा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने बिखेरे रंगों के जादू

    September 20, 2026

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.