Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही फिर भी नहीं रुक रहा अवैध उत्खनन -परिवहन 

    July 3, 2026

    नकटी गाँव : बुलडोजर कार्रवाई पर भड़की कोरबा कांग्रेस, गांधी प्रतिमा के सामने किया सीएम का पुतला दहन

    July 3, 2026

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Chhattisgarh»खास ख़बर : NKH की नई श्रृंखला कटघोरा ब्रांच का 18 नवम्बर को शुभारंभ 
    Chhattisgarh

    खास ख़बर : NKH की नई श्रृंखला कटघोरा ब्रांच का 18 नवम्बर को शुभारंभ 

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressNovember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     

    NKH की नई श्रृंखला कटघोरा ब्रांच का 18 नवम्बर को शुभारंभ

    आसपास क्षेत्र के लोगों को मिलेगी इलाज की बेहतर सुविधा

     

    कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:  कोरबा जिलावासियों को बेहतर और महानगरीय तर्ज पर उपचार सुविधा उपलब्ध करा रहा रहे एनकेएच ग्रुप द्वारा एनकेएच, मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल (कटघोरा) का शुभारंभ 18 नवंबर से किया जा रहा है।
    सोमवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के हाथों पुराना कटघोरा-बिलासपुर मार्ग (ओल्ड रोड) में कटघोरा ब्रांच मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया जाएगा। शुभारम्भ अवसर पर उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन,कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर, तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, पूर्व विधायक रामदयाल उइके, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. राजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष रतन मित्तल, उपाध्यक्ष बजरंग पटेल सहित कटघोरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
    कटघोरा में एनकेएच हॉस्पिटल प्रारम्भ हो जाने से कटघोरा सहित इसके आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को नजदीक में ही हर तरह की बेहतर चिकित्सा सुविधा एक ही छत के नीचे मिल सकेगी।
    अक्सर देखा गया है कि कटघोरा से लेकर जिले के दूरस्थ इलाके से मरीजों को जिला मुख्यालय तक आने में काफी समय लग जाता है और इस बीच उन्हें जो त्वरित उपचार लाभ मिलना चाहिए, वह बाधित होता है। इस तरह की समस्या के मद्देनजर कटघोरा जो कि, पाली, पोड़ी-उपरोड़ा व आसपास के लोगों के लिए एक केंद्र बिंदु भी है, इसलिए यहां सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की ब्रांच प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।


    हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से भी अधिक समय से रोगियों की सेवा में लगे हैं। दुर्घटना के दौरान हड्डी के साथ सिर में गंभीर चोट होने पर मरीज को बिलासपुर या रायपुर भेजा जाता था। दिल का दौरा पड़ने से समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण कई मरीज दम तोड़ देते थे, लेकिन अब कोरबा में ही हृदय रोग के उपचार के सुविधा, जांच व ऑपरेशन की सुविधा मिल जाने से काफी लाभ शहर व जिला वासियों को मिल रहा है। मरीजों की इलाज के अभाव में असामयिक मौत न हो, इस उद्देश्य से एनकेएच ग्रुप द्वारा कोरबा सुपरस्पेशलिटी (एनएबीएच से मान्यता प्राप्त) के साथ-साथ चाम्पा, जमनीपाली व बालको के बाद अब कटघोरा में हॉस्पिटल की शुरूआत की जा रही है। एनकेएच, मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल,(कटघोरा) में स्त्री एवं प्रसूति, जनरल सर्जन , जनरल मेडिसिन , शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों को एक छत के नीचे 24 घंटे सातों दिन रोगियों की सेवा के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इमरजेंसी सेवा भी यहां उपलब्ध रहेगी। बहुत जल्द ही इस अस्पताल में कई अन्य आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं भी उपलब्ध हो जाएंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सामूहिक सहयोग की अनूठी मिसाल: दीपका वर्कशॉप परिवार ने कराया अनाथ युवक और गरीब युवती का विवाह

    June 27, 2026

    अब आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे खनन माफिया

    June 26, 2026

    जुआ फड़ पर रजगामार पुलिस ने की छापामार कार्यवाही-पुलिसकर्मी सहित कई गिरफ्तार

    June 23, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026557

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026344

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026305

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026269
    Don't Miss
    Administration

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही फिर भी नहीं रुक रहा अवैध उत्खनन -परिवहन 

    By Chhattisgarh ExpressJuly 3, 202638

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही फिर भी नहीं रुक रहा अवैध उत्खनन -परिवहन 4…

    नकटी गाँव : बुलडोजर कार्रवाई पर भड़की कोरबा कांग्रेस, गांधी प्रतिमा के सामने किया सीएम का पुतला दहन

    July 3, 2026

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.