Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में ₹26.17 करोड़ के दो उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ, अहिरन नदी पर ₹17.05 करोड़ और बेलगिरी नाला पर ₹9.11 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

    October 29, 2026

    कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 29, 2026

    चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव, मुख्य अभियंता ने किया बांगो बांध का निरीक्षण

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Blog»उद्योग मंत्री का प्रयास रंग लाया, मेडिकल अस्पताल में बनेगा 200 बेड की क्षमता का नया भवन, 43.70 करोड़ की मिली स्वीकृति
    Blog

    उद्योग मंत्री का प्रयास रंग लाया, मेडिकल अस्पताल में बनेगा 200 बेड की क्षमता का नया भवन, 43.70 करोड़ की मिली स्वीकृति

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उद्योग मंत्री का प्रयास रंग लाया, मेडिकल अस्पताल में बनेगा 200 बेड की क्षमता का नया भवन, 43.70 करोड़ की मिली स्वीकृति

    जिला चिकित्सालय के बिस्तरों की क्षमता बढ़कर हो जाएगी 650

    वर्तमान अस्पताल भवन के विकास कार्यों के लिए भी मिली स्वीकृति

    कोरबा। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के क्रम में नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का प्रयास रंग लाया है। मेडिकल अस्पताल में अब 200 बेड क्षमता के नये भवन के निर्माण के लिए कुल 43.70 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिली है।
    इस भवन के बन जाने से मेडिकल चिकित्सालय में बिस्तरों की क्षमता बढ़कर 650 हो जाएगी। इसके अलावा वर्तमान अस्पताल भवन के अन्य विकास कार्यों के लिए भी राशि की स्वीकृति मिली है।


    गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज के लिए जब जिला अस्पताल का अधिग्रहण कर संबद्ध किया गया था तब अस्पताल में 100 बिस्तरों की सुविधा थी। प्रबंधन ने एनएमसी की गाइड लाइन के तहत बिस्तरों की क्षमता 300 तक बढ़ाई गई थी। इसके लिए अस्पताल के पुराने भवन, कैजुअल्टी भवन, और ट्रामा सेंटर में अतिरिक्त बिस्तर लगाए गए थे।लंबे समय से अस्पताल परिसर में 200 बेड के बिस्तरों के अस्पताल भवन के निर्माण की मांग की जा रही थी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसके लिए मांग पत्र भी भेजा गया था। मरीजों की बढ़ती संख्या और हो रही परेशानियों को संज्ञान में लेकर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बजट में इसकी स्वीकृति के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा था। मंत्री श्री देवांगन के प्रयासों से 200 बिस्तर क्षमता वाले अस्पताल भवन के निर्माण और अन्य सुविधाओं के लिए कल 43 करोड़ 70 लाख की स्वीकृति राज्य शासन द्वारा दी गई।

    0 क्रिटिकल केयर यूनिट में होंगे 50 बिस्तर

    गंभीर मरीज के इलाज के लिए जिला चिकित्सालय परिसर में 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर यूनिट का भी निर्माण होगा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इसके अलावा 100 बिस्तर क्षमता सी एसआर मद से 3.5 करोड़ की लागत से भी निर्माण होगा। गृह निर्माण मंडल को इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। वही एसईसीएल के माध्यम से परिजनों के रुकने के लिए 60 बिस्तर का रैन बसेरा कई निर्माण होगा

    0 ऑर्थोपेडिक विभाग में प्रारम्भ होंगे दो ओटी रूम

    मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑर्थोपेडिक डिपार्मेंट का बहुत जल्द विस्तार होने वाले है। मंत्री श्री देवांगन के निर्देश पर ट्रामा सेंटर बिल्डिंग के दूसरे तल में दो ऑपरेशन थिएटर कक्ष में जल्द ही उपकरण इंस्टॉलेशन होंगे। इसके पश्चात दोनों ऑपरेशन थिएटर में एक साथ ऑपरेशन हो सकेंगे। वर्तमान में पुराने भवन में ही एकमात्र ऑपरेशन थिएटर पर लोड ज़्यदा है।

    अस्पताल के सभी डिपार्टमेंट होंगे सर्व सुविधा युक्त : उद्योग मंत्री श्री देवांगन

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हर डिपार्टमेंट को सर्व सुविधा युक्त करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से जिलेवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। 43 करोड़ की स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का बहुत-बहुत आभार।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सर्वमंगला नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में हुआ रावण दहन

    October 23, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026403

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026396

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    Breaking news

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में ₹26.17 करोड़ के दो उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ, अहिरन नदी पर ₹17.05 करोड़ और बेलगिरी नाला पर ₹9.11 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

    By Chhattisgarh ExpressOctober 29, 202679

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में ₹26.17 करोड़ के दो उच्चस्तरीय पुल निर्माण…

    कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 29, 2026

    चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव, मुख्य अभियंता ने किया बांगो बांध का निरीक्षण

    October 29, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर कोरबा भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR के मुद्दे पर जनता के बीच उतरेंगे कार्यकर्ता

    October 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.