न्यू आर्लीन्स। अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू आर्लीन्स में एक वाहन भीड़ में घुस गया, जिससे दस लोगों की मौत हो गई। जबकि तीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना बोरबन स्ट्रीट पर नए साल के जश्न के दौरान हुई। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट ने यह जानकारी दी।
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

न्यू आर्लीन्स। अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू आर्लीन्स में एक वाहन भीड़ में घुस गया, जिससे दस लोगों की मौत हो गई। जबकि तीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना बोरबन स्ट्रीट पर नए साल के जश्न के दौरान हुई। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट ने यह जानकारी दी।
जनता से घटनास्थल से दूर रहने की अपील- शहर की आपात मामलों के लिए जिम्मेदार एजेंसी नोला (न्यू ऑर्लीन्स, लुइसियाना) रेडी ने बताया कि यह घटना नए साल के पहले दिन की सुबह के शुरुआती घंटों में हुई। एजेंसी ने लोगों से अपील की कि वे घटना स्थल से दूर रहें। घायलों को पांच स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।