Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»International»दिग्गज क्रिकेटर के घर टूटा दुखों का पहाड़, 13 साल की उम्र में छोटे भाई का अचानक निधन
    International

    दिग्गज क्रिकेटर के घर टूटा दुखों का पहाड़, 13 साल की उम्र में छोटे भाई का अचानक निधन

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 1, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इंटरनेशनल. जिम्बाब्वे की टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर रजा के परिवार पर बड़ा दुख टूट पड़ा है। उनके छोटे भाई मोहम्मद महदी का महज 13 साल की उम्र में निधन हो गया। यह दुखद घटना सोमवार को हुई, जबकि महदी को मंगलवार को हरारे के वारेन हिल्स कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड (ZCB) ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मोहम्मद महदी जन्म से ही हीमोफिलिया नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

    हीमोफिलिया से जूझ रहे थे महदी

    जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, हीमोफिलिया एक गंभीर ब्लीडिंग डिसऑर्डर है, जिसमें शरीर में खून का थक्का नहीं जम पाता। इस बीमारी में छोटी-सी चोट भी जानलेवा साबित हो सकती है। बोर्ड ने बताया कि मोहम्मद महदी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से लगातार खराब चल रही थी, जिसके बाद उनका निधन हो गया। बोर्ड ने सिकंदर रजा और उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

    सोशल मीडिया पर छलका सिकंदर रजा का दर्द

    जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, मोहम्मद महदी का निधन 29 दिसंबर को हरारे में हुआ। एक दिन बाद उन्हें वारेन हिल्स कब्रिस्तान में दफनाया गया। इस दुखद खबर के बाद सिकंदर रजा ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की पोस्ट पर टूटे हुए दिल (💔) का इमोजी शेयर कर अपने दर्द और शोक को जाहिर किया।

    हाल ही में ILT20 2025 में खेलते नजर आए थे रजा

    सिकंदर रजा को आखिरी बार ILT20 2025 टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा गया था। इस लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। रजा ने 10 मैचों में 171 रन बनाए और साथ ही 10 विकेट भी अपने नाम किए। हालांकि, उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम शारजाह वॉरियर्स प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल नहीं हो सकी।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे की कमान संभालेंगे रजा

    सिकंदर रजा जिम्बाब्वे की टी20 टीम के मौजूदा कप्तान हैं और वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। जिम्बाब्वे को इस टूर्नामेंट में ग्रुप B में रखा गया है, जहां उसकी टीम ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड और ओमान के साथ मुकाबला करेगी।जिम्बाब्वे अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 9 फरवरी से करेगा। पहले मुकाबले में उसका सामना ओमान से होगा।

    A mountain of grief has fallen on the house of the legendary cricketer as his younger brother suddenly passed away at the age of 13.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन : शौर्य शर्मा बने स्कूल टॉपर, शत-प्रतिशत परिणाम से चमका कोयलांचल

    April 16, 2026

    ट्रंप की ‘सब कुछ तबाह’ करने की धमकी पर भड़का ईरान, दी विनाशकारी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

    April 6, 2026

    दिल दहला देने वाली घटना: ससुर-बहू और मासूम जिंदा जले

    March 30, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026321

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Big News

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    By Chhattisgarh ExpressJune 12, 202652

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र छत्तीसगढ़…

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    June 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.