आध्यात्मिकता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के द्वारा व्यक्ति नशे की प्रवृत्तियों पर विजय प्राप्त कर सकता है: बी. के. बिंदु दीदी
विश्व तंबाकू निषेध दिवस: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने सद्भावना भवन में जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़ : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विश्व सद्भावना भवन में नशामुक्ति एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान, कोरबा के संचालक ए. केरकेट्टा, बी.के. रुक्मणि, बी.के. बिंदु रहें। दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।
इस मौके पर ए. केरकेट्टा ने अपने उद्बोधन में कहा कि तंबाकू और अन्य मादक पदार्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं मूल्यनिष्ठ जीवन अपनाने की प्रेरणा दी तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
इस अवसर पर बी. के. रुकमणी ने कहा कि नशा व्यक्ति की आत्मिक शक्तियों को कमजोर कर देता है। राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मन को सशक्त बनाकर किसी भी प्रकार की बुरी आदत से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने आत्मिक जागरूकता को नशामुक्त जीवन का आधार बताया।
बी. के. बिंदु दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू सेवन अनेक गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के द्वारा व्यक्ति नशे की प्रवृत्तियों पर विजय प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी को स्वयं नशामुक्त रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

नशा क्षणिक सुख का आभास देता है, लेकिन जीवन में अनेक समस्याओं और बीमारियों को जन्म देता है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने का आह्वान किया
कार्यक्रम के दौरान बी. के. मधुबाला बहन द्वारा सभी उपस्थितजनों को राजयोग मेडिटेशन का गहन अभ्यास कराया गया। मेडिटेशन के माध्यम से उन्होंने आत्मिक शांति, मानसिक सशक्तिकरण एवं नशे जैसी बुरी आदतों से मुक्त होने के लिए सकारात्मक संकल्पों का अनुभव कराया।
इसके पश्चात बी. के. बिंदु दीदी द्वारा सभी उपस्थितजनों को नशे से दूर रहने एवं दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। सभी ने तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया कार्यक्रम में मंच का संचालन शेखर राम नें किआ
इसी तारतम्य में कोरबा रेलवे स्टेशन में भी विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।






