Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chhattisgarh Express
चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव, मुख्य अभियंता ने किया बांगो बांध का निरीक्षण कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: मुख्य अभियंता, मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना, बिलासपुर श्री एस. मिंज ने आज 28 अक्टूबर 2026 को बांगो बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से संभावित भारी वर्षा और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाव के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। श्री मिंज ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. भारती सहित अन्य अभियंता और कर्मचारी उपस्थित रहे।
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर कोरबा भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR के मुद्दे पर जनता के बीच उतरेंगे कार्यकर्ता SIR पर भ्रम दूर करने मैदान में उतरेगी भाजपा, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जनसंपर्क का मंत्र कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जनजागरण की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को टीपी नगर स्थित आशीर्वाद पॉइंट में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों,…
तटीय इलाकों में अलर्ट जारी 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी: मिनीमाता बांगो बांध के खुल सकते हैं गेट, नदी किनारे न जाने की अपील हसदेव नदी के तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतें, नदी से दूर रहें—प्रशासन की अपील रिपोर्ट : भरत यादव | छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा, 27 अक्टूबर 2026/ भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार 28 एवं 29 अक्टूबर को क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना है। इसे देखते हुए मिनीमाता बांगो बांध के जलस्तर के नियमन के लिए आवश्यकतानुसार बांध के गेट खोले जा सकते हैं। इससे हसदेव नदी के जलस्तर और जल…
सर्वमंगला नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में हुआ रावण दहन कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 62, सर्वमंगला नगर (दुरपा ) के बड़े दशहरा मैदान में 21 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी मौजूदगी में असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक ‘रावण के विशालकाय पुतले’ का दहन किया गया। अधर्म…
दुरपा के बड़े दशहरा मैदान में गरबा-डांडिया का भव्य समापन: प्रतिभागियों को मिला सम्मान रिपोर्ट: भरत यादव | 7999608199 कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: पूरे कोरबा जिले में शारदीय नवरात्रि पर्व की अभूतपूर्व धूम और भक्तिमय उत्साह देखने को मिला। शक्ति की आराधना के इस महापर्व के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक माता रानी के जयकारों की गूंज रही। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 62 स्थित बड़े दशहरा मैदान में *श्री श्री दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति* के तत्वाधान में आयोजित भव्य गरबा-डांडिया उत्सव का विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर गरिमामय वातावरण में समापन हुआ। नवरात्रि के…
सर्वमंगला नगर के बड़े मैदान में आज होगा रावण पुतला दहन, सज चुके हैं बाजार और उमड़ेगी भारी भीड़ कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़ : वार्ड क्रमांक 62 सर्वमंगला नगर के बड़े दशहरा मैदान में आज रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अवसर को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का माहौल है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उमड़ेगी भारी भीड़ और उत्साह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े दशहरा मैदान में हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। मेला परिसर और आसपास का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो…
वार्ड क्रमांक 62, सर्वमंगला नगर में भव्य गरबा महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न.. कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : वार्ड क्रमांक 62, सर्वमंगला नगर में सार्वजनिक दशहरा महोत्सव समिति के तत्वावधान में माँ दुर्गा की आराधना के अंतर्गत नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। महानवमी के पावन अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ। वहीं, शाम होते ही माँ दुर्गा की भक्ति में गरबा नृत्य का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर गरबा नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बच्चियों को समिति के सदस्य एवं वार्ड क्रमांक 62 के…
सर्वमंगला नगर के छोटे दशहरा मैदान में आयोजित गरबा डांडिया का हुआ समापन, आयोजन समिति ने उपहार देकर किया सम्मानित डांडिया के अंतिम दिन बच्चों की शानदार प्रस्तुति, उपहार पाकर खिल उठे नन्हें कलाकार रिपोर्ट: भरत यादव | 7999608199 कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : सर्वमंगला नगर स्थित छोटे दशहरा मैदान में श्री दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य नवरात्रि उत्सव के तहत महानवमी की शाम अत्यंत उल्लासपूर्ण रही। इस अवसर पर गरबा-डांडिया उत्सव के अंतिम दिन बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और उपस्थित दर्शकों का दिल…
मां सर्वमंगला मंदिर: महाअष्टमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अनुष्ठान सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने दी पूर्णाआहुति महा अष्टमी पर हुआ हवन और कन्या भोज, महानवमी पर होगा जवारा विसर्जन रिपोर्ट : भरत यादव | 7999608199 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस/ कोरबा: शक्ति की आराधना के पर्व शारदीय नवरात्र के दौरान कोरबा जिले की अधिष्ठात्री देवी और हसदेव नदी के तट पर विशाल बरगद के नीचे विराजीं मां सर्वमंगला देवी के मंदिर में इस वर्ष भी धार्मिक उल्लास का अनूठा माहौल देखने को मिला। नवरात्र के पावन अवसर पर प्रतिदिन मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, वहीं महा…
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 24 करोड़ 20 लाख रुपये के 20 सड़क कार्यों का किया भूमिपूजन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़ | भरत यादव | 7999608199 कोरबा, 18 अक्टूबर 2026/ कोरबा शहर के प्रमुख मार्गों और विभिन्न वार्डों को जोड़ने वाली 20 सड़कों के डामरीकरण, निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का आज उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने कोसाबाड़ी चौक में आयोजित कार्यक्रम में भूमिपूजन किया। इन कार्यों पर लगभग 24 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्य पूर्ण होने से शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते…