Author: Chhattisgarh Express

8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता रिपोर्ट: भरत यादव| कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं इंडिया फेडरेशन थाई बॉक्सिंग वो आयोजित 8 वीं नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता जो कि 04 सितंबर से 06 सितंबर तक इंदिरा गांधी एग्रीकल्चर कॉलेज रायपुर में आयोजित हुई । थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर एवं ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक  अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में सभी राज्यों से लगभग 450 खिलाड़ी इस…

Read More

दीपका में पहली बार होगा आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन, तैयारियां जोरों पर रिपोर्ट :भरत यादव |छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. न्यूज़ कोरबा /दीपका/ बाल गणेश उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणपति बप्पा के भव्य आगमन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया जा रहा है। समिति के द्वारा बताया कि इस वर्ष “आजाद चौक के महाराजा” का भव्य आगमन 12 सितंबर 2026, शनिवार को शाम 7 बजे से आजाद चौक, दीपेश्वरी मंदिर के सामने, दीपका में किया जाएगा। खास बात यह है कि “आजाद चौक के महाराजा” का भव्य आगमन दीपका…

Read More

अंधेरे और अनियंत्रित स्पीड ब्रेकरों का खौफ: सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग बना हादसों का सड़क, दंपति हुए सड़क हादसे का शिकार  स्ट्रीट लाइट के अभाव और मवेशियों के जमावड़े से बढ़ रहा है जान का जोखिम खैरभावना के पास ब्रेकर पर उछली बाइक, गंभीर रूप से घायल महिला निजी अस्पताल में भर्ती कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : सर्वमंगला से कनबेरी मार्ग पर सड़क सुरक्षा के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इस व्यस्त मार्ग पर लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं प्रशासन की उदासीनता की पोल खोल रही हैं। मार्ग पर पसरा अंधेरा, बिना रिफ्लेक्टर या संकेतक के बने स्पीड ब्रेकर…

Read More

सेमरहा गांव में सड़क और टूटी पुलिया बनी मुसीबत: कीचड़ भरे रास्तों से आने-जाने को मजबूर ग्रामीण व स्कूली बच्चे कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : ग्राम पंचायत बनिया के आश्रित ग्राम सेमरहा में बदहाल सड़क और दो साल से टूटी पड़ी पुलिया ग्रामीणों के लिए नासूर बन गई है। मुख्य मार्ग से करीब 11-12 किलोमीटर दूर इस गांव में पक्की सड़क न होने के कारण ग्रामीण आज भी कच्चे पगडंडी मार्गों के सहारे जीवन जीने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में कच्चा रास्ता पूरी तरह कीचड़ में बदल जाता है, जिससे चार पहिया तो दूर, पैदल चलना भी दूभर…

Read More

कोरबा की हवा हुई साफ, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश में 10वें स्थान पर, कोरबा नगर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा—सरकार और आम लोगों के संयुक्त प्रयास का परिणाम रिपोर्ट :भरत यादव || कोरबा कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : कोरबा नगर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में 3 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में कोरबा ने देशभर में 10वां स्थान हासिल किया है। इससे पहले हुए सर्वेक्षण में कोरबा 18वें स्थान पर था। इस तरह शहर ने अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया…

Read More

कोरबा में जेसीआई कोरबा सेंट्रल का सात दिवसीय महा-अभियान, सात संकल्प” से लाएंगे सकारात्मक बदलाव रिपोर्ट: भरत यादव || कोरबा कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक बदलाव की भावना को जागृत करने के लिए जेसीआई कोरबा सेंट्रल शहर में 9 सितंबर से 15 सितंबर तक सात दिवसीय जेसीआई वीक’ का भव्य आयोजन किया जाने वाला है। इस साल इस महा-सप्ताह की मुख्य थीम सात दिन, सात संकल्प, सकारात्मक बदलाव की ओर तय की गई है, जिसके तहत शहरवासियों के लिए कई अनूठे और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्लास्टिक हटाओ, स्टील अपनाओ” के नारे के साथ…

Read More

झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- बड़ी साजिश से पर्दा उठाना जरूरी कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 23 मई 2013 को हुए बहुचर्चित झीरम नरसंहार मामले में एनआईए (NIA) कोर्ट के फैसले को “आधा-अधूरा न्याय” करार दिया है। कोरबा में पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है की इस फैसले से घटना की असली साजिश और पर्दे के पीछे छिपे चेहरों का पर्दाफाश नहीं हो पाया है। कांग्रेस ने एनआईए की जांच प्रक्रिया, बड़े नक्सलियों के नाम हटाने…

Read More

शिक्षक दिवस पर कलेक्टर कुणाल दुदावत बने शिक्षक, विद्यार्थियों को पढ़ाया मेहनत और अनुशासन का पाठ एकलव्य विद्यालय छुरी में विद्यार्थियों से वन-टू-वन संवाद कर जानी समस्याएं, शिक्षकों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी अनुपस्थित 8 शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश, पानी सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश विद्यार्थियों को नीट-जेईई की आवासीय कोचिंग और उच्च शिक्षा के लिए जिला प्रशासन की सहायता की दी जानकारी कोरबा/ Chhattisgarh Express. News : शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए प्रधानमंत्री एकलव्य आवासीय विद्यालय, छुरी पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद…

Read More

दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब, जागरण और मेले की रही धूम दीपका (कोरबा): कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र दीपका स्थित प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन और मनमोहक झांकी देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे। पूरा मंदिर प्रांगण रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। मध्यरात्रि ठीक 12 बजते ही “जय कन्हैया लाल की” और “बांके बिहारी लाल की जय” के जयकारों के साथ भगवान बाल गोपाल का जन्मोत्सव मनाया…

Read More

सर्व यादव समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा एवं रैली कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर सर्व यादव समाज, जिला कोरबा द्वारा सीतामणी स्थित गौमाता चौक से भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता की। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष, भक्ति गीतों एवं धार्मिक नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। युवाओं में विशेष उत्साह…

Read More