Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    May 8, 2026

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश बिजली भी कड़की 

    May 5, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत 75 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले 11.5 लाख के मोबाइल

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Big News»कोरबा में भाजपा का वैचारिक महाभियान, प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में भर रहा नया जोश
    Big News

    कोरबा में भाजपा का वैचारिक महाभियान, प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में भर रहा नया जोश

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMarch 18, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा में भाजपा का वैचारिक महाभियान, प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में भर रहा नया जोश

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 से भाजपा संगठन को मिल रही नई ऊर्जा

    कोरबा।छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 13 मार्च से प्रारंभ हो चुका है, जो 30 मार्च तक जिले के विभिन्न मंडलों में आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे इस प्रशिक्षण महाभियान में जिले के 24 मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में सीएसईबी सीनियर क्लब, कोरबा में कोसाबाड़ी मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ ध्वजारोहण के पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी उपस्थित रहे, जबकि सत्र की अध्यक्षता कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने की। वहीं द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने की। प्रशिक्षण वर्ग में सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रुक्मणी नायर, जिला मंत्री सतीश झा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, मंडल महामंत्री मिलाप बरेठ, पुनीराम साहू, उदय श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत जोशी, दीप नारायण सोनी, मनोज मिश्रा, नीरज ठाकुर, अनिल वस्त्रकार व बलराम विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सात प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें भाजपा का वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, भाजपा की कार्य पद्धति, अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं उनका क्रियान्वयन, मीडिया–सोशल मीडिया, सरल एप, एआई एवं नमो एप का उपयोग तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

    भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया – गोपाल मोदी

    मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, विचारधारा और संगठनात्मक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास राष्ट्रवाद, त्याग, समर्पण और सेवा की भावना से ओतप्रोत रहा है।
    उन्होंने बताया कि पार्टी की वैचारिक जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हुई हैं, जिसकी स्थापना महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। उस समय राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से जनसंघ की स्थापना की गई थी। जनसंघ से प्रारंभ हुई यह वैचारिक यात्रा आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में विकसित हुई, जिसने देश की राजनीति को नई दिशा और वैचारिक मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है और यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन बनकर उभरी है।

    बृजेन्द्र शुक्ला ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर डाला प्रकाश

    द्वितीय सत्र में जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, मां भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन देश के सबसे मजबूत संगठनों में से एक है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं।
    उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और कार्य विस्तार के लक्ष्य से जोड़ा जाता है, जिससे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा सके और पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    May 8, 2026

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश बिजली भी कड़की 

    May 5, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत 75 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले 11.5 लाख के मोबाइल

    May 5, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026297

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026256

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026191

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    May 8, 2026169
    Don't Miss
    Big News

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    By Chhattisgarh ExpressMay 8, 2026169

    अधूरे ओवर ब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम : 15 दिनों में काम…

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश बिजली भी कड़की 

    May 5, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत 75 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले 11.5 लाख के मोबाइल

    May 5, 2026

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.