Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल: राखियों के लिए लगीं पीली पेटियां, वाटरप्रूफ लिफाफे भी उपलब्ध

    August 9, 2026

    बालको केवल औद्योगिक उत्पादन तक सीमित नहीं है,बल्कि सामाजिक दायित्वों के लिए भी प्रतिबद्ध : लखन देवांगन

    August 9, 2026

    सागौन लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा: घुईचुंवा के पास 15 हजार की इमारती लकड़ी लदी वेन जब्त, वाहन राजसात करने की प्रक्रिया शुरू

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»BALCO NEWS»बालको केवल औद्योगिक उत्पादन तक सीमित नहीं है,बल्कि सामाजिक दायित्वों के लिए भी प्रतिबद्ध : लखन देवांगन
    BALCO NEWS

    बालको केवल औद्योगिक उत्पादन तक सीमित नहीं है,बल्कि सामाजिक दायित्वों के लिए भी प्रतिबद्ध : लखन देवांगन

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressAugust 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बालको केवल औद्योगिक उत्पादन तक सीमित नहीं है,बल्कि सामाजिक दायित्वों के लिए भी प्रतिबद्ध : लखन देवांगन

    कोरबा /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा अयोध्यापुरी में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन, पार्षद सरोज शांडिल्य, बालको के मुख्य कॉरपोरेट अफेयर्स एवं प्रशासन अधिकारी कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।


    अयोध्यापुरी के सामुदायिक भूमि पूजन समारोह के अवसर पर लखन लाल देवांगन ने बालको प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा की “बालको केवल औद्योगिक उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन कर रहा है। सामुदायिक भवन जैसे विकास कार्य स्थानीय नागरिकों के सामाजिक आयोजनों और सामुदायिक विकास से जुड़े निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेंगे। बालको क्षेत्र के चहुंमुखी विकास जैसे शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में निरंतर योगदान देकर स्थानीय समुदाय के जीवन को बेहतर बनाने का कार्य कर रहा है। उद्योग और समाज के इस सहयोग से कोरबा के विकास को नई गति मिल रही है।”
    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश सिंह ने कहा की “हमें खुशी है कि बालको स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में समुदाय के विकास में अपनी भूमिका निभा रहा है। सामुदायिक भवन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के माध्यम से हम लोगों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने, आपसी जुड़ाव बढ़ाने और समाज के समग्र विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
    बालको की आधारभूत संरचना विकास पहल के तहत पिछले तीन वर्षों में सामूहिक प्रयासों से 85 से अधिक आधारभूत संरचना परियोजनाओं का निर्माण किया गया है। इनमें सड़क, सामुदायिक भवन, बच्चों के पार्क, आंगनवाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण शामिल है। इन प्रयासों से 20 गांवों में 20,600 से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। धातुऔर खनन ज़्यादा जानें जैविक विज्ञान इतिहास राजनीति क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत बालको आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के निर्माण और विकास में निरंतर योगदान दे रहा है। पिछले दो महीनों में कंपनी ने आधारभूत संरचना विकास कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू नगर सामुदायिक भवन, सिविक सेंटर स्थित जुबली पार्क और परसाभाठा में पार्क का निर्माण किया है। इन पहलों के माध्यम से बालको समुदाय के समग्र विकास और स्थानीय नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

    समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें..
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, राष्ट्र निर्माण और समावेशी विकास का संकल्प

    January 27, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026580

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026383

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Big News

    रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल: राखियों के लिए लगीं पीली पेटियां, वाटरप्रूफ लिफाफे भी उपलब्ध

    By Chhattisgarh ExpressAugust 9, 20261

    रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल: राखियों के लिए लगीं पीली पेटियां, वाटरप्रूफ लिफाफे…

    बालको केवल औद्योगिक उत्पादन तक सीमित नहीं है,बल्कि सामाजिक दायित्वों के लिए भी प्रतिबद्ध : लखन देवांगन

    August 9, 2026

    सागौन लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा: घुईचुंवा के पास 15 हजार की इमारती लकड़ी लदी वेन जब्त, वाहन राजसात करने की प्रक्रिया शुरू

    August 9, 2026

    टाटा मोटर्स के नाम पर बिक रहा था नकली यूरिया, दीपका पुलिस ने 4,240 लीटर माल के साथ आरोपी को दबोचा

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.