Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विकास हुड्डा की बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, तुषार ने उज्जवल पर चढ़ाई बोलेरो कैंपर, मौत

    July 4, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही फिर भी नहीं रुक रहा अवैध उत्खनन -परिवहन 

    July 3, 2026

    नकटी गाँव : बुलडोजर कार्रवाई पर भड़की कोरबा कांग्रेस, गांधी प्रतिमा के सामने किया सीएम का पुतला दहन

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Breaking news»विकास हुड्डा की बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, तुषार ने उज्जवल पर चढ़ाई बोलेरो कैंपर, मौत
    Breaking news

    विकास हुड्डा की बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, तुषार ने उज्जवल पर चढ़ाई बोलेरो कैंपर, मौत

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJuly 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विकास हुड्डा की बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, तुषार ने उज्जवल पर चढ़ाई बोलेरो कैंपर, मौत

    जन्मदिन की पार्टी बनी मातम: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली दोस्त की जान

     

    कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : थाना दीपका और उरगा क्षेत्र की सीमा पर बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ जन्मदिन की खुशियाँ पल भर में मातम में बदल गईं। दोस्तों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही साथी पर बोलेरो कैंपर वाहन चढ़ाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

     

    मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 3 जुलाई 2026 की रात लगभग 11:00 बजे थाना दीपका क्षेत्र के रहने वाले 10 से 12 युवक अपने दोस्त विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मीरा रिजॉर्ट गए थे। पार्टी के दौरान ही किसी बात को लेकर दो दोस्तों तुषार ढांडा और उज्जवल कुमार सिंह के बीच आपस में कहासुनी हो गई।

    रिजॉर्ट के बाहर बढ़ा विवाद, गाड़ी से कुचला

    विवाद की शुरुआत रिजॉर्ट के अंदर हुई थी, लेकिन चेक-आउट करने के बाद जब सभी साथी बाहर सड़क पर पहुँचे, तो दोनों के बीच बहस और ज्यादा बढ़ गई। विवाद इस कदर गहराया कि आरोपी तुषार ढांडा गुस्से में अपनी बोलेरो कैंपर गाड़ी में बैठा और उसने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए गाड़ी सीधे उज्जवल के ऊपर चढ़ा दी। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी तुषार वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

    अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

    घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने खून से लथपथ और गंभीर रूप से घायल उज्जवल कुमार सिंह पिता चंद्रमा सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी दीपका को तुरंत जिला चिकित्सालय कोरबा पहुँचाया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस की कार्रवाई

    इस सनसनीखेज वारदात के बाद थाना उरगा पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है। पुलिस ने आरोपी तुषार ढांडा के खिलाफ हत्या की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

    समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें…
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर राज ज्वेलर्स में लूट: विरोध करने पर सर्राफा व्यवसायी पर मिर्च पाउडर फेंका, चाकू से किया वार, दांतों से काटा

    July 1, 2026

    हल्की बारिश में ही तालाब बना कुसमुंडा का इमली छापर, राहगीर बेहाल, पूरी बरसात कटना मुश्किल

    July 1, 2026

    पाली में धूमधाम से मनाया गया संत कबीर साहेब का 629वाँ प्राकट्य दिवस, निकली भव्य शोभायात्रा

    June 30, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026557

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026345

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026305

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026269
    Don't Miss
    Breaking news

    विकास हुड्डा की बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, तुषार ने उज्जवल पर चढ़ाई बोलेरो कैंपर, मौत

    By Chhattisgarh ExpressJuly 4, 20261

    विकास हुड्डा की बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, तुषार ने उज्जवल पर चढ़ाई बोलेरो कैंपर,…

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही फिर भी नहीं रुक रहा अवैध उत्खनन -परिवहन 

    July 3, 2026

    नकटी गाँव : बुलडोजर कार्रवाई पर भड़की कोरबा कांग्रेस, गांधी प्रतिमा के सामने किया सीएम का पुतला दहन

    July 3, 2026

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.