Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय दुरपा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने बिखेरे रंगों के जादू

    September 20, 2026

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Korba»अवयस्क बालिका और 20 साल का युवक निकले हत्यारे, पैसे की लालच में षड्यंत्र रचकर दिया घटना को अंजाम 
    Korba

    अवयस्क बालिका और 20 साल का युवक निकले हत्यारे, पैसे की लालच में षड्यंत्र रचकर दिया घटना को अंजाम 

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJuly 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अवयस्क बालिका और 20 साल का युवक निकले हत्यारे, पैसे की लालच में षड्यंत्र रचकर दिया घटना को अंजाम

    कोरबा पुलिस को मिली बड़ी सफलता चुनौती पूर्ण अंधेकत्ल को सुलझाया

    हत्या में प्रयुक्त लोहे का कत्ता को किया बरामद
    अपराध क्रमांक 206/2024 धारा- 103(1) बीएनएस

    कोरबा /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़ : पैसों के लालच में अवयस्क बालिका ने अपने पूर्व प्रेमी को पहले विदेश से बुलवाया फिर अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी…. यही नहीं उसके 17 टुकड़े किए और बोरी और बैग में भरकर यहां वहां फेंक दिए…आरोपियों ने बड़ी बड़े ही प्लानिंग के साथ इस घटना को अंजाम दिया था और यह सोचा था  कि अपराध करने के बाद वह बच के निकल जाएंगे लेकिन ऐसा हो ना सका।

    कहते हैं ना कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं यहां भी वही साबित हुआ.. कोरबा पुलिस ने अपनी सूझबूझ और चालाकी से आरोपियों को धर लिया है. कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरे मामले का खुलासा किया।

    पूरा मामला कुछ इस प्रकार है

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.07.2024 को सूचना मिली कि गोपालपुर चौकी चैतमा के डेम से बोरी में कटे हुये कई टुकड़ो में शव मिला जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को किसी धारदार हथियार से टुकडो-टुकड़ो में काट कर डेम में फेंक दिया गया था। सूचना पर थाना पाली में मर्ग क्रमांक 90/2024 पंजीबद्ध कर कार्यवाही पंचनामा में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा, एसडीओपी कटघोरा श्री पंकज ठाकुर, एफएसएल सीन ऑफ क्राईम युनिट कोरबा के प्रभारी सत्यजीत कोसरिया एवं थाना पाली/चौकी चैतमा सहित सायबर टीम को इस मामले का खुलासा करने के निर्देश दिये गये।

    https://chhattisgarhexpress.news/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240712-WA0294.mp4

    पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देश पर उपरोक्त अधिकारियों की टीम द्वारा मौके पर पहुॅचकर कार्यवाही पंचनामा की गई। मृतक का शव दो बोरियों के साथ-साथ एक पिठठूनुमा बैग में गोपालपुर डेम से बरामद किया गया। शव के टुकड़ो के साथ मिले आधार कार्ड, पासपोर्ड एवं फ्लाईट टिकिट के आधार पर मृतक की पहचान
    मोहम्म्द वसीम अंसारी पिता मो. जमीर अंसारी उम्र लगभग 26 साल निवासी कांतातोला रांची झारखण्ड के रूप में हुई। मो. वसीम पिछले दो वर्षो से सउदी अरब में रह रहा था। मृतक के जुडे पहलुओं की जांच पर यह तथ्य उजागर हुआ कि मृतक की सोशल मिडिया के माध्यम से ग्राम बांसटाल चैतमा थाना पाली की एक अवयस्क बालिका से परिचय हुआ था जो एक-दूसरे से चैटिंग करते रहते थे। अवयस्क बालिका और आरोपी रजा खान पिता अब्दुल सत्तार खान उर्फ बादशाह उम्र-20 वर्ष निवासी-बांसटाल चैतमा थाना-पाली जिला कोरबा एक-दूसरे को चाहते थे। अवयस्क बालिका द्वारा रजा खान को पूर्व प्रेमी मो. वसीम के सउदी अरब से वापस आने की जानकारी बताई गई जिस पर यह सोचकर की विदेश से आ रहा है तो काफी रूपये पैसे लेकर आ रहा होगा। इसी चाहत में मो. वसीम अंसारी के दिनांक 01.07.2024 को फ्लाईट से दिल्ली और दिल्ली से रांची और दिनांक 02.07.2024 को ट्रेन से बिलासपुर बुलाया। रजा खान द्वारा किराये पर उपलब्ध कराये गये बोलेरो वाहन में प्रेमिका बिलासपुर गई और वसीम को लेकर आरोपी रजा खान के घर आ गई। प्लानिंग के अनुसार रात्रि करीब 11ः00 बजे आरोपी रजा खान की प्रेमिका और मो. वसीम बाते कर रहे थे कि रजा खान ने पीछे से एक लोहे का कत्ता (मुर्गी काटने वाले) से वसीम अंसारी के गर्दन में पीछे से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वसीम तडपने लगा प्रेमिका वसीम का पैर पकड़े थी और रजा खान ने ताबड़तोड़ वारकर सिर को धड़ से अलग कर दिया फिर दोनों ने मिलकर वसीम के हाथ पैर धड़ को टुकड़े-टुकड़े में कत्ता एवं आरी ब्लेड से काटकर अलग-अलग तीन ब्लास्टिक बोरी, पिठठू बैग एवं एक ट्रॉली बैग में ईट डालकर बांधकर बांगो डेम में फेंक दिया। सबेरा हो जाने से शव के शेष बचे हिस्सो को घर में छिपाकर रखा था जिसे दिनांक 03.07.2024 की रात्रि लगभग 11ः00 बजे स्प्लेंडर मोटर साईकिल से गोपालपुर डेम में फेंक कर घर वापस आ गये। मृतक वसीम द्वारा पहनी हुई सोने की चैन और अन्य सामान घर में छिपा दिया। प्रेमिका को मृतक के मोबाईल का पासवर्ड पता रहने से वसीम के मोबाईल के यूपीआई आईडी चेक करने पर खाते में 03 लाख रूपये था जिसे अपने तथा कुछ अन्य खातों में ट्रांसफर कर प्रेमिका के लिए ज्वेलरी तथा अपने लिए मोबाईल व किराये बोलेरो का पेमेंट कर दिया। आरोपी रजा खान पिता अब्दुल सत्तार उर्फ बादशाह उम्र-20 वर्ष निवासी-बांसटाल चैतमा थाना-पाली जिला कोरबा को गिरफ्तार कर उड़ीसा से ट्राजिट रिमाण्ड पर लाया जाकर आरोपी की निशादेही पर घटना में कत्ता, मोटर सायकल एवं मृतक का मोबाईल जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर प्रकरण की सहअभियुक्ता विधि से संघर्षरत बालिका की सामाजिक प्रास्थिति फार्म भरवाकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।


    उक्त कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पाली निरीक्षक चमन लाल सिन्हा, चौकी प्रभारी चैतमा चन्द्रपाल खाण्डे, विमलेश भगत, ASI पुरसोत्तम उइके, आरक्षक अनिल कुर्रे, आशीष साहू तथा सायबर टीम के प्रआर राजेश कंवर, चन्द्रशेखर पाण्डेय, आर. रवि चौबे, डेमन ओग्रे, बिरकेश्वर प्रताप सिंह, आलोक टोप्पो, सुशील यादव, मआर. सुशमा डहरिया एवं थाना पाली/चौकी चैतमा के कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    आखिर कब सुरक्षित होंगी खदानें ?… कुसमुंडा में एक और हादसे ने ली ऑपरेटर की जान, सुरक्षा मानकों की खुली पोल

    June 22, 2026

    नकल के एवज में मांगी रिश्वत, वीडियो सामने आने पर कर्मचारी सस्पेंड

    June 22, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026342

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Big News

    शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय दुरपा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने बिखेरे रंगों के जादू

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 20, 202622

    शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय दुरपा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का…

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.