अयोध्या श्री राम जन्मभूमि मंदिर में गूंजा “छत्तीसगढ़ के भांचा राम की जय….जय श्री राम” 


अयोध्या श्री राम जन्मभूमि मंदिर में गूंजा “छत्तीसगढ़ के भांचा राम की जय….जय श्री राम” 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व कैबिनेट के सदस्यों ने अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन किए

रायपुर /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़ : शनिवार को  उत्तर प्रदेश में अयोध्या धाम श्री राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के मंत्री पहुंचे, जैसे विष्णु देव साय कैबिनेट ने राम मंदिर में प्रवेश किया पूरा मंदिर परिसर छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उनके कैबिनेट के सदस्यों ने आज अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन किए. इस मौके पर सीएम विष्णु देव साय ने भांचा राम के ननिहाल का उपहार भी प्रभु के चरणों में अर्पित किया. उन्होंने छत्तीसगढ़ से शबरी माता की भूमि शिवरीनारायण से बेर तथा पवित्र जल, विष्णु भोग का चावल, अनारसा, करी लड्डू तथा कोसे के वस्त्र प्रभु को अर्पित किए

भांचा राम के दर्शन के लिए हम बहुत उत्सुक थे:  मुख्यमंत्री विष्णु साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम मंदिर में रामलाल के दर्शन किए उन्होंने कहा हम लोग पूरी कैबिनेट के साथ श्री रामलला के दर्शन के लिए आज अयोध्या धाम आए. भगवान श्रीराम हमारे छत्तीसगढ़ के भांजे हैं. भांचा राम के दर्शन के लिए हम लोग बहुत उत्सुक थे. भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से वो शुभ घड़ी आ गई है जब हम लोगों को अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला.