Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मातृ दिवस Mother’s Day पर अन्नपूर्णा सेवा की अनूठी पहल: प्रभुजनों को साड़ी भेंट कर किया मातृशक्ति का सम्मान

    May 12, 2026

    भीषण गर्मी में प्यासे यात्री, नगर पंचायत की व्यवस्थाएं पस्त, वाटर एटीएम पड़ा धूल फांकने को मजबूर, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से आमजन बेहाल

    May 11, 2026

    पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन, बालको थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के लगभग 300 महिला एवं पुरुष सदस्य बनाए गए

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Breaking news»ये है दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कोयला खदान का कोयला…. केंद्रीय कोयला मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने किया विश्व के दूसरे बड़े गेवरा कोयला खदान का निरीक्षण
    Breaking news

    ये है दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कोयला खदान का कोयला…. केंद्रीय कोयला मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने किया विश्व के दूसरे बड़े गेवरा कोयला खदान का निरीक्षण

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 10, 2025Updated:April 10, 2025No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ये है दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कोयला खदान का कोयला….

    केंद्रीय कोयला मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने किया विश्व के दूसरे बड़े गेवरा कोयला खदान का निरीक्षण

    खदान में उतरकर, कोयले को उठाकर खदान को करीब से देखा

    शावेल मशीन और डम्फर में चढ़कर कोयला उत्पादन,परिवहन की गतिविधियां समझी,कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

    कोरबा 10 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:  भारत सरकार में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने आज कोरबा जिले में स्थित भारत के सबसे बड़े और विश्व के दूसरे बड़े कोयला खदान का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यू पॉइंट पर जाकर एसईसीएल गेवरा खदान में कोयला उत्खनन-परिवहन की प्रक्रिया देखी। उन्होंने यहां आधुनिक तकनीकों के साथ किए जा रहे कोयला उत्पादन की प्रक्रिया को समझने के साथ ही खदान क्षेत्र में शावेल मशीन और डम्फर में चढ़कर लोडिंग और परिवहन की स्थिति को जाना। खदान के सरफेस एरिया में जाकर उन्होंने सरफेस माइनर से कोयला कटिंग को देखने के साथ ही हाथों में कोयला उठाकर क्वालिटी को परखा। कोयला एवं खान मंत्री ने गेवरा कोल एरिया के साइलो का भी अवलोकन किया और ट्रैक में कोयला लोडिंग की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री श्री रेड्डी ने गेवरा खदान व्यू पॉइंट स्थल पर पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से एसईसीएल क्षेत्र में कोयला उत्पादन को लेकर किये जा रहे कार्य,परिवहन, तकनीकी समावेश, सामुदायिक विकास, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों को भी जाना। मौके पर उपस्थित एसईसीएल के अधिकारियों ने कोयला उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी।

    अधिकारियों ने केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री रेड्डी को खदान क्षेत्र की सम्पूर्ण गतिविधियों को साझा किया। केंद्रीय मंत्री श्री रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मे ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी पारदर्शिता और दृढ़ता के साथ काम किया जा रहा है। इसके लिए पर्यावरण के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज मैंने भारत के सबसे बड़े और विश्व के दूसरे सबसे बड़े कोयला खदान गेवरा पहुंच कर अवलोकन किया है। यहां मैंने देखा कि हमारे अधिकारी और कर्मचारी कड़ी मेहनत कर कठिन परिस्थितियों में भी देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कोयला उत्पादन को बढ़ाने के साथ ही आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आदेश पर माईन क्लोजर एक्टिविटी के लिए एक्शन प्लान बनाने और अगले तीन वर्षों में पर्यावरण के मानकों के अनुरूप इस दिशा में कार्य करते हुए ग्रीनरी डेवेलप की बात कही। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री रेड्डी ने एसईसीएल के उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने एसईसीएल श्रमिकों से चर्चा की और उनकी मांगो और सुझावों के विषय में ध्यान देने की बात कही।

    Coal minister G Kishan Reddy Korba administration Secl Gevra mines
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    मातृ दिवस Mother’s Day पर अन्नपूर्णा सेवा की अनूठी पहल: प्रभुजनों को साड़ी भेंट कर किया मातृशक्ति का सम्मान

    May 12, 2026

    भीषण गर्मी में प्यासे यात्री, नगर पंचायत की व्यवस्थाएं पस्त, वाटर एटीएम पड़ा धूल फांकने को मजबूर, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से आमजन बेहाल

    May 11, 2026

    पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन, बालको थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के लगभग 300 महिला एवं पुरुष सदस्य बनाए गए

    May 11, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026302

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026259

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026208

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026203
    Don't Miss

    मातृ दिवस Mother’s Day पर अन्नपूर्णा सेवा की अनूठी पहल: प्रभुजनों को साड़ी भेंट कर किया मातृशक्ति का सम्मान

    By Chhattisgarh ExpressMay 12, 202621

    मातृ दिवस Mother’s Day  पर अन्नपूर्णा सेवा की अनूठी पहल: प्रभुजनों को साड़ी भेंट कर…

    भीषण गर्मी में प्यासे यात्री, नगर पंचायत की व्यवस्थाएं पस्त, वाटर एटीएम पड़ा धूल फांकने को मजबूर, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से आमजन बेहाल

    May 11, 2026

    पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन, बालको थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के लगभग 300 महिला एवं पुरुष सदस्य बनाए गए

    May 11, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.