Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026

    कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा : कोरबा की बदहाल सड़कों की सूरत जल्द बदलेगी, दो-तीन दिनों में शुरू होगा कुसमुंडा मार्ग का काम

    May 9, 2026

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Big News»कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा : कोरबा की बदहाल सड़कों की सूरत जल्द बदलेगी, दो-तीन दिनों में शुरू होगा कुसमुंडा मार्ग का काम
    Big News

    कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा : कोरबा की बदहाल सड़कों की सूरत जल्द बदलेगी, दो-तीन दिनों में शुरू होगा कुसमुंडा मार्ग का काम

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMay 9, 2026No Comments40 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा : कोरबा की बदहाल सड़कों की सूरत जल्द बदलेगी, दो-तीन दिनों में शुरू होगा कुसमुंडा मार्ग का काम

     इससे मील कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दूदावत 

    कोरबा।छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : जिले के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले लंबे समय से अधर में लटकी सड़क परियोजनाओं को अब पंख लगने वाले हैं। शुक्रवार को प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया कि जिले की महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य अब उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    कुसमुंडा मार्ग: टेंडर प्रक्रिया पूरी, अब सीधे धरातल पर दिखेगा काम

    कलेक्टर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए सबसे बड़ी जानकारी कोरबा-कुसमुंडा मार्ग को लेकर दी। उन्होंने स्वीकार किया कि इस मार्ग के अधूरे होने से जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कोरबा-कुसमुंडा मार्ग की टेंडर प्रक्रिया संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अगले दो से तीन दिनों के भीतर भूमिपूजन कर निर्माण कार्य को नई गति के साथ दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

    कोरबा कुसमुण्डा मार्ग की बदहाल हालत

    बरमपुर-दर्री सड़क का भी इसी सप्ताह होगा श्रीगणेश

    सिर्फ कुसमुंडा ही नहीं, बल्कि बरमपुर से दर्रीतक की प्रस्तावित सड़क को लेकर भी कलेक्टर ने समय-सीमा तय कर दी है। उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य भी इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। यह मार्ग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की दूरी को पाटने और स्थानीय व्यापार को नई मजबूती देने में मील का पत्थर साबित होगा।

     पत्रकारों का अभिवादन स्वीकारते कलेक्टर

    विकास कार्यों की होगी कड़ी मॉनिटरिंग

    संवाद के दौरान कलेक्टर दुदावत ने जिले के विकास का खाका खींचते हुए कहा कि प्रशासन केवल सड़क ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और यातायात जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया किअधूरे पड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।प्रशासनिक स्तर पर इन कार्यों की लगातार सख्त मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन हो सके।

    मीडिया के साथ सीधा संवाद

    प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में कलेक्टर ने पत्रकारों के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल को जिले के विकास के लिए अनिवार्य बताया।

    फिलहाल, कलेक्टर के इस आश्वासन के बाद शहरवासियों में उम्मीद जगी है कि धूल और गड्ढों से भरी सड़कों से उन्हें बहुत जल्द मुक्ति मिलने वाली है।

    समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    May 8, 2026

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश बिजली भी कड़की 

    May 5, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026298

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026257

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026193

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    May 8, 2026180
    Don't Miss
    Big News

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    By Chhattisgarh ExpressMay 9, 202660

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में…

    कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा : कोरबा की बदहाल सड़कों की सूरत जल्द बदलेगी, दो-तीन दिनों में शुरू होगा कुसमुंडा मार्ग का काम

    May 9, 2026

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    May 8, 2026

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश बिजली भी कड़की 

    May 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.