Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गजनी’ और ‘लगान’ फेम मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित

    August 5, 2026

    नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन…… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    August 5, 2026

    सावन के प्रथम सोमवार पर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा कनकी धाम मार्ग, कांवड़ियों की सुरक्षा में पूरी रात मुस्तैद रही कोरबा पुलिस…. देखिए वीडियो

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Crime News»बांगलादेशी व कैमरून मूल के 02 अंतराष्ट्रीय ठगो सहित कुल 04 शातिर जालसाजो पर बडी कार्यवाही
    Crime News

    बांगलादेशी व कैमरून मूल के 02 अंतराष्ट्रीय ठगो सहित कुल 04 शातिर जालसाजो पर बडी कार्यवाही

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJuly 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बांगलादेशी व कैमरून मूल के 02 अंतराष्ट्रीय ठगो सहित कुल 04 शातिर जालसाजो पर बडी कार्यवाही

    डाॅ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर के निर्देशन एवं श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन में सायबर अपराध पर ’’प्रहार’’

    वाॅट्सअप एवं टेलीग्राम एप के माध्यम से होटल, किला, लाॅज की रिव्यु रेंटिंग कर कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर किये थे ठगी।

    सायबर ठगो के झांसे मेे आकर प्रार्थी ने गवाये थे करीबन 27 लाख रू, पुलिस ने अब तक ठगी की राशि में से *प्रार्थी को करीब 9 लाख रू वापस कराये।

    सेकेण्ड हेण्ड मोबाईल, फर्जी सिम कार्ड व फर्जी बैंक अकाउंट का आरोपी धोखाधडी करने में करते थे उपयोग।

    बैंक स्टेटमेंट, ए.टी.एम. फुटेज की समीक्षा एवं तकनीकी इन्पुट से पुलिस पहुॅची शातिर अपराधियों तक।

    अपराधियो से 02 लैपटाॅप, 04 मोबाईल फोन, 06 ए.टी.एम. कार्ड, 02 पासपोर्ट एवं बैंको के पासबुक बरामद किये गये है।

    रेंज सायबर थाना बिलासपुर व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर 01 सप्ताह से अधिक समय तक हिमांचल प्रदेश के शिमला व सिलोन में डेरा डालकर कार्यवाही करने बाद पुलिस को मिली सफलता।

    अपराध क्रमंाक 199/2024 धारा 420, 201, 34 भा.द.वि. एवं 66(डी) आई.टी एक्ट

    नाम गिरफ्तार आरोपी:-

    01. प्रियांशु रंजन पिता विजय कुमार पाण्डेय उम्र 20 वर्ष निवासी एसबीआई भास्कर राॅव नगर साई जीएनआज रेसीडेंनसी प्लॉट न. 08, 09 सैनिकपुरी *हैदराबाद* हाल निवासी बाहरादुनौती वाक्माघाट शिमला (हिमाचल प्रदेश)।
    02. राजवीर सिंह पिता भारत सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम व पोस्ट कलालकरन जिला *(जम्मू काश्मीर)* हाल निवासी बाहरा यूनिवर्सिटी वाक्नाघाट शिमला (हिमाचल प्रदेश)।
    03. मो० शोबुज मोरल पिता मो. शहाबुद्दीन मोरल उम्र 25 वर्ष निवासी तेलीखानी दारून मोरनी खुलना *बांग्लादेश* हाल निवासी बाहरा यूनीवर्सिटी कलाघाट शिगला (हिमाचल प्रदेश)
    04. टेम्कु कार्ल नगेह पिता टेग्फ रिचर्डस उम्र 22 वर्ष निवासी बामेन्डा ३ नर्कन *कमेरुनियन* (Tamfu Karl Ngeh S/O Tamfu Richard Age 22 Year Address Bamenda 3 Nkwen *Cameroonian) हाल निवासी बाहरा यूनिवर्सिटी वाक्नाघाट सोलन (हिमाचल प्रदेश)

    बिलासपुर /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: प्रार्थी सियाशरण तिवारी निवासी मोपका बिलासपुर (छ.ग.) को अज्ञात मोबाईल धारक द्वारा वाॅट्स्अप के माधयम से संपर्क कर घर में रहकर कार्य करने व लाभ अर्जित करने प्रलोभन दिया गया एवं ऑनलाईन टेलीग्राम एप के माध्यम से लिंक भेजकर गूगल मैप पर होटल, लाॅज, किला की आॅनलाईन रिव्यू रेटिंग कर उसका स्क्रीन शाॅट भेजने पर आय अर्जित कराने के नाम पर प्रार्थी से कुल *27,80,510 रूपये ठगी करने की रिपोर्ट* पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियो की जानकारी एकत्र करने सायबर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कर कर अवलोकन किया गया संदिग्ध बैंक खातो को चिन्हांकित कर बैंक स्टेटमेंट, ए.टी.एम. फुटेज की समीक्षा एवं तकनीकी इन्पुट के आधार पर आरोपियो के हिंमाचल प्रदेश के शिमला व सोलन के आसपास मे ठिकाना बनाकर अपराध करने की जानकारी प्राप्त हुई।

    डाॅ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर एवं श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा धोखाधडी व सायबर अपराधो की समीक्षा कर समस्त राजपत्रित अधिकारियो को विशेष निर्देश दिये गये थे इस निर्देश के पालन में एक विशेष टीम निरीक्षक राजेश मिश्रा के निर्देशन मे हिंमाचल प्रदेश के शिमला व सोलन ओर रवाना की गई थी टीम द्वारा 01 सप्ताह से अधिक समय तक हिंमाचल प्रदेश के शिमला व सोलन में रहकर आरोपीयो का पता ठिकाना ज्ञात कर विवेचना प्रारम्भ की गई जो आरोपीगण आॅनलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी प्रियांशु रंजन निवासी हैदराबाद को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो अपने साथी मो. शोबुल, राजवीर सिंह व टेम्फु कार्ल नगेह के साथ मिलकर विगत 01 वर्ष से अधिक समय से टेलीग्राम एप के माध्यम से लोगो को जोडकर विभिन्न प्रकार से मुनाफा कमाने के नाम पर आॅनलाईन ठगी का काम करना स्वीकार किये है ठगी के काम में उपयोग में आने वाले मोबाईल फोन, लैपटाॅप, फर्जी सिम कार्ड व फर्जी बैंक खाते जप्त किये गये है, गिरफ्तार किये गये चारो आरोपी बाहरा यूनिवर्सिटी वाक्नाघाट सोलन के छात्र है गिरफ्तार आरोपीयो को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।

    सम्पुर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा, निमितेश सिँह के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी ए.सी.सी.यू. एवं रेंज सायबर थाना बिलासपुर उप निरीक्षक अजय वारे, स.उ.नि. सुरेश पाठक, आरक्षक विजेन्द्र मरकाम, श्रीश तिवारी, मुकेश वर्मा व अन्य का विशेष योगदान रहा।

    बिलासपुर पुलिस की अपील:

    सायबर ठग आये दिन नये-नये तरीको के माधयम से आम जनता से धोखाधडी करने का प्रयास करते है –

    कोई भी व्यक्ति अनजान नम्बर से अपने आप को पुलिस का अधिकारी, सी.बी.आई. अथवा ई.डी. का अधिकारी बताकर ठगी करने का प्रयास करते है ऐसे काॅल से सावधान रहे। बिलासपुर पुलिस इस प्रकार के ठगी को रोकने के लिये थानो में आम जनता द्वारा दर्ज कराये गये रिपोर्ट में मोबाईल नम्बर एवं व्यक्तिगत जानकारी हाईड किया जा रहा है।

    अनजान व्यक्ति जिसका नम्बर आपके मोबाईल पर सेव नही है उसके साथ कभी भी कोई निजी जानकारी, बैंकिग जानकारी, ओटीपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड फोटो आदि शेयर न करे।

    अनजान वेबसाईट एवं अनाधिकृत एप डाॅउनलोड या सर्च करने से बचे।

    कम परिश्रम से अधिक लाभ कमाने अथवा रकम दुगना करने का झांसा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहे खुद को स्वयं होकर ठगो के पास न पहॅुचाये।

    स्वयं की पहचान छुपाकर सोशल मिडीया फेसबुक, इन्स्टाग्राम, व्हाट्सएप इत्यादि के माध्यम से ईंटिमेट (अश्लील लाईव चैंट) करने से बचे।

    परीक्षा में अधिक अंको से पास करा देने की झांसा देने वाले व्यक्तियो खासकर ़92 नम्बरो से आने वाले वाॅट्सअप काॅल से बचने का प्रयास करे।

    गुगल सर्च इंजन पर आमजन अपनी सुविधानुसार कस्टमर केयर का नम्बर प्राप्त करने वेब ब्राउजर पर नम्बर सर्च करता है किन्तु वेबसाईट की जांच परख किये बिना उपलबद्ध नम्बर पर संपर्क कर फ्राॅड में फंसकर अपनी जमा पुंजी एवं निजी जानकारी खो बैठता है।
    गुगल प्ले स्टोर अथवा वेब ब्राउजर अथवा सोशल मिडीया फेसबुक, इन्स्टाग्राम, वाॅट्स्अप लिंक के माध्यम से डाउनलोड किये गये लोन एप आपको कुछ राशि देने के एवज में आपके फोन का डाटा जिसमें आपके मोबाईल में संरक्षित परिचित व्यक्तियो के मोबाईल नम्बर, फोटो, विडीयो आदि आपके परमिशन से अपने पास सुरक्षित रख लेते है एवं आपकी निजी जानकारी फोटो एडिट कर अशलील में परिवर्तित कर आपके परिचितो में फैला देने एवं लोन राशि ब्याज सहित वापस करने का दबाव बनाकर एवं ब्लैकमेंल कर रकम की उगाही की जाती है।

    उपरोक्त के अतिरिक्त भी आपकी बैंकिंग जानकारी एवं ओ.टी.पी. व क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड के पीछे छपे सी.वी.वी. नम्बर प्राप्त कर भी फ्राॅड की जाती है जिनसे सावधान रहने की आवश्यकता है।

    उपरोक्तानुसार सावधानी बरतने के बाद भी यदि साइबर फ्राॅड के शिकार हो जाते है तो निम्न प्रकार से त्वरित रिपोर्ट दर्ज करा सकते है:-
    ⏭️ तत्काल नजदीकी थाना में अपनी शिकायत दर्ज करें।
    ⏭️ हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है।
    ⏭️ https://cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है।

    Bilaspur police
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    जुआ फड़ पर रजगामार पुलिस ने की छापामार कार्यवाही-पुलिसकर्मी सहित कई गिरफ्तार

    June 23, 2026

    दस हजार इनामी डीजल चोर और जिलाबदर मास्टरमाइंड नवीन कश्यप 2 साथियों समेत गिरफ्तार

    June 2, 2026

    पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 29, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026577

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026382

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Breaking news

    गजनी’ और ‘लगान’ फेम मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित

    By Chhattisgarh ExpressAugust 5, 202613

    ‘गजनी’ और ‘लगान’ फेम मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन,…

    नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन…… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    August 5, 2026

    सावन के प्रथम सोमवार पर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा कनकी धाम मार्ग, कांवड़ियों की सुरक्षा में पूरी रात मुस्तैद रही कोरबा पुलिस…. देखिए वीडियो

    August 3, 2026

    कोरबा: बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण, चक्काजाम और जनआंदोलन की दी चेतावनी 

    August 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.