Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    September 9, 2026

    KORBA : अंधेरे और अनियंत्रित स्पीड ब्रेकरों का खौफ: सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग बना हादसों का सड़क, दंपति हुए सड़क हादसे का शिकार 

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Chhattisgarh»Chhattisgarh»Cyclone Harry: इटली‑फ्रांस समेत मेडिटरेनियन पर ताबड़तोड़ तूफान तबाही
    Chhattisgarh

    Cyclone Harry: इटली‑फ्रांस समेत मेडिटरेनियन पर ताबड़तोड़ तूफान तबाही

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नईदिल्ली। तूफान हैरी ने इस हफ्ते भूमध्यसागरीय द्वीप सिसिली में भारी तबाही मचाई। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में गंभीर बाढ़ आ गई, वहीं, समुद्र में उठी ऊंची और तेज लहरों ने तटीय बुनियादी ढांचे को भीषण नुकसान पहुंचाया है। तूफान हैरी के कारण भूमध्य सागर के किनारे भयंकर बाढ़ आई। इससे सडक़ें नष्ट हो गईं और तटवर्ती इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा। इटली, माल्टा, स्पेन और फ्रांस में भी रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। भारी बारिश और समुद्री लहरों के कारण माल्टा, इटली, स्पेन और फ्रांस में तटीय क्षेत्रों को नुकसान पहुंचा और पूरे भूमध्य सागर में यात्रा बाधित हुई।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में बाढ़ से हुए नुकसान को दिखाया गया है। तटीय क्षेत्रों में आई बाढ़ के कारण कई सडक़ें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। तूफान के क्षेत्र से गुजरने के दौरान आपातकालीन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। माल्टा में सुबह-सुबह गिरे हुए पेड़, क्षतिग्रस्त इमारतें और जलमग्न सड़क़ें देखीं गईं। मार्सस्काला, स्लीमा और बिरजेबुगा जैसे तटीय शहर तेज हवाओं और उफनती समुद्री लहरों से बुरी तरह प्रभावित हुए। इटली के लिपारी द्वीप पर समुद्र तट पर विशाल लहरें टकराईं। इसके कारण नौका सेवा बांधित हुई।

    सिसिली के एक प्रसिद्ध तटीय शहर लेतोजानी में, ड्रोन वीडियो में दिखाया गया कि समुद्र तट के पास सडक़ के बड़े हिस्से बह गए थे। इस तूफान ने कम समय में ही भयंकर तबाही मचा दी। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, 18 जनवरी से 21 जनवरी के बीच कुछ क्षेत्रों में लगभग दो फीट (57 सेंटीमीटर) बारिश हुई। इटली के तटीय इलाकों के कुछ हिस्सों में लहरें लगभग 32 फीट (9.7 मीटर) तक ऊंची उठ गईं। इससे तटीय क्षेत्रों में बाढ़ आ गई। कोर्सिका में एक ही दिन में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई, जिससे नदियां उफान पर आ गईं और द्वीप के कई इलाकों में बाढ़ आ गई। वहीं, स्पेन के कैटालोनिया क्षेत्र में बारिश और समुद्री लहरों ने भारी निकसुना पहुंचाया है। कैटालोनिया क्षेत्र में तूफान के कारण समुद्र किनारे स्थित एक रेस्तरां पानी से लबालब हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समुद्र के किनारे स्थित कई रेस्तरां और होटलों सहित कई व्यवसायों को इस तूफान ने नुकसान पहुंचाया है।

    Cyclone Harry: Storm wreaks havoc in the Mediterranean including Italy and France
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    सामूहिक सहयोग की अनूठी मिसाल: दीपका वर्कशॉप परिवार ने कराया अनाथ युवक और गरीब युवती का विवाह

    June 27, 2026

    अब आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे खनन माफिया

    June 26, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026585

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026392

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026318

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026310
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 10, 20261

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15…

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    September 9, 2026

    KORBA : अंधेरे और अनियंत्रित स्पीड ब्रेकरों का खौफ: सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग बना हादसों का सड़क, दंपति हुए सड़क हादसे का शिकार 

    September 9, 2026

    सेमरहा गांव में सड़क और टूटी पुलिया बनी मुसीबत: कीचड़ भरे रास्तों से आने-जाने को मजबूर ग्रामीण व स्कूली बच्चे

    September 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.