Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ऊर्जाधानी में ‘दिया तले अंधेरा’: 45 डिग्री की भीषण गर्मी में 3 दिनों से बिजली गुल, रात जागकर काट रहे मासूम

    May 21, 2026

    कोयला गिराने के विवाद में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को दीपका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 19, 2026

    दीपका नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 15 उपचुनाव : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने चंद्रलेखा राज को बनाया उम्मीदवार

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»कोरबा»मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों ने डाक मतपत्र से किया मतदान
    कोरबा

    मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों ने डाक मतपत्र से किया मतदान

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 29, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों ने डाक मतपत्र से किया मतदान

    जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर पर की गई है मतदान की व्यवस्था

    कोरबा 29 अप्रैल 2024/ लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय क्षेत्र क्रमांक 04 कोरबा के तहत आने वाले सभी अधिकारी/कर्मचारी जो सामान्य निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात है के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने एवं अनुपस्थित श्रेणी अनिवार्य सेवा के मतदाताओं हेतु जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में बनाए गए डाक मतपत्र मतदान सुविधा केंद्र स्थापित की गई है। डाक मतपत्र मतदान सुविधा केंद्र में मतदान की व्यवस्था होने पर ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों जिनकी ड्यूटी लोकसभा निर्वाचन हेतु मतदान दलों में लगाई गई है, उन्होंने उत्साह के साथ केंद्र में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका अदा की।


    डाक मतपत्र से मतदान करने वाले पुलिस विभाग में पदस्थ श्री ओमकार साहू व श्री हबिल एक्का ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन कार्य में उनकी ड्यूटी लगी हुई है। मतदान दिवस 07 मई को निर्वाचन कार्य में व्यस्त रहने के कारण वे पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान करने में असमर्थ हैं, इस हेतु उन्होंने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने का विकल्प चयन कर आज सुविधा केंद्र में आकर मतदान किया है। इसी प्रकार नगर सेना में पदस्थ श्री नागेन्द्र राजपूत व श्री रमेश कुमार कंवर ने बताया कि निर्वाचन ड्यूटी होने के कारण उन्होंने भी अपना महत्वपूर्ण वोट डाक मतपत्र के माध्यम से किया है।
    उल्लेखनीय है कि संसदीय क्षेत्र क्रमांक 04 कोरबा के तहत आने वाले सभी अधिकारी/कर्मचारी जो सामान्य निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात है के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने हेतु सुविधा केंद्र तथा अनुपस्थित श्रेणी अनिवार्य सेवा के मतदाताओं हेतु सुविधा केंद्र जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर कोरबा में स्थापित की गई है। केन्द्र में सुरक्षा बल एवं नगर सेना के मतदान कार्य में नियुक्त अधिकारी कर्मचारी 29 एवं 30 अप्रैल को, मतदान दल कर्मचारी एवं अन्य जिलों से प्राप्त डाक मतपत्र के आवेदन, वाहन चालक हेतु 01 से 06 मई तक, अनिवार्य सेवा श्रेणी मतदाता हेतु 01 से 03 मई प्रातः 09 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान कर सकते हैं। इसी तरह शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में सुरक्षा बल एवं नगर सेना अंतर्गत मतदाता 29 एवं 30 अप्रैल को 09 से 05 बजे तक मतदान कर सकते हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने संबंधित शासकीय अधिकारी/कर्मचारी को निर्धारित दिनांक एवं समय पर सुविधा केंद्र में मतदान करने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास 

    March 30, 2026

    झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा

    March 24, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026304

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026295

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026260

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026212
    Don't Miss
    Big News

    ऊर्जाधानी में ‘दिया तले अंधेरा’: 45 डिग्री की भीषण गर्मी में 3 दिनों से बिजली गुल, रात जागकर काट रहे मासूम

    By Chhattisgarh ExpressMay 21, 20261

    ऊर्जाधानी में ‘दिया तले अंधेरा’: 45 डिग्री की भीषण गर्मी में 3 दिनों से बिजली…

    कोयला गिराने के विवाद में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को दीपका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 19, 2026

    दीपका नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 15 उपचुनाव : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने चंद्रलेखा राज को बनाया उम्मीदवार

    May 19, 2026

    दीपका वार्ड-15 उपचुनाव: दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन

    May 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.