Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026

    कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा : कोरबा की बदहाल सड़कों की सूरत जल्द बदलेगी, दो-तीन दिनों में शुरू होगा कुसमुंडा मार्ग का काम

    May 9, 2026

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Crime News»बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां-बाप से ठगे 55 लाख, पैसे कटने पर हुआ राज खुलासा
    Crime News

    बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां-बाप से ठगे 55 लाख, पैसे कटने पर हुआ राज खुलासा

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 7, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने मां-बाप और मामा से 54 लाख 22 हजार 880 रुपए की धोखाधड़ी की है। छोटे बेटे ने बैंक से पैसे कटने का मैसेज दिखाया, तब जाकर इसका राज खुला। अब पिता ने बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना नेवई थाना क्षेत्र की है।

    रिसाली निवासी रेलवे कर्मी बताया कि, बेटी अप्रैल 2022 में पुणे में पढ़ाई करने गई थी। उसके साथ मोहल्ले का ही रहने वाला शौर्यजीत साहू भी पुणे पढ़ाई करने गया था।

    जाने क्या है पूरा मामला

    इस बीच खुशबू अपने घरवालों से रोजाना बात करती। बीच-बीच में घर भी छुट्टियों पर आती थी। जुलाई 2023 में खुशबू ने अपनी मां को एक दिन फोन किया। उसने बताया कि, उसने पुणे की पढ़ाई छोड़कर इंदौर से रिनाईनंस कॉलेज से बीकॉम ऑनर्स में एडमिशन ले लिया है।

    उसने कहा कि, एडमिशन में प्रोसेस के लिए उसे मां की तीन महीने की सैलरी स्लिप, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पापा के रेलवे का आईडी कार्ड चाहिए। इस बीच शौर्य और खुशबू साथ में भिलाई आते जाते रहे। दोनों में अच्छी दोस्ती होने से माता-पिता ने भी खास ध्यान नहीं दिया।

    घर आने के दौरान शौर्यजीत ने खुशबू की मां के मोबाइल का पूरा डेटा अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया। साथ ही जो ओटीपी आया वो भी फाइनेंस कंपनी को बता दिया। मां ने उससे पूछा तो उसने कहा कि कॉलेज के काम से उसने उनका मोबाइल यूज किया है।

    बैंक और फाइनेंस कंपनियों से लिया लोन

    कुछ महीने तक परिवार को लोन की जानकारी नहीं हुई। जब ईएमआई नहीं जमा हुआ, तो बैंक और फाइनेंस कंपनियों ने उनके पास मैसेज और फोन करना शुरू कर दिया। मां ने देखा की उनकी सैलरी अकाउंट से लोन की किस्त कट रही है। जब मां ने बेटी से पूछा तो उसने गुमराह करने के लिए कहा कि, यह ट्रेडिंग कंपनी का मैसेज है।

    पिता ने छोटे भाई को मैसेज दिखाया तब हुआ खुलासा

    पत्नी की सैलरी अकाउंट से पैसा कटने के बाद पिता को संदेह हुआ। इस पर नरेंद्र ने अपने छोटे भाई चंद्रप्रकाश ध्रुव को मैसेज दिया और जानकारी मांगी। इसके बाद भाई ने बताया कि, उनके नाम पर लोन लिया गया है। उसी की किस्त कट रही है। तब उन्हें पता चला कि बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है।

    प्रेमी ने लोन की राशि अपने पिता के खाते में ट्रांसफर की

    नेवई पुलिस ने जब मामले की जांच की, तो पता चला कि शौर्यजीत साहू ने पहले तो युवती के अपने साथ मिलाकर उसके माता-पिता के नाम पर लोन लिया। उसने लोन के पैसों को अपने पिता योगेश साहू के खाते में ट्रांसफर कर लिया। उसने पिता के अकाउंट में कुल 41 लाख 98 हजार 827 रुपए ट्रांसफर किया। फिर उस पैसों को निकाल लिया।

    मां लेक्चरर और पिता रेलवे में कर्मचारी, बेटी ने तोड़ा नाता

    युवती की मां शासकीय स्कूल में लेक्चरर हैं और पिता रेलवे में कर्मचारी हैं। मामा का खुद का बिजनेस है। पिता ने बताया कि, 6 महीने पहले तक वो हमेशा अपने माता-पिता और मामा से बात करती थी। भिलाई अपने घर आती थी। जब से उसने 55 लाख की ठगी की उसके बाद से 6 महीने बीत गए, वो ना तो बात की और ना ही घर आई है।

    Daughter along with her boyfriend cheated her parents of Rs 55 lakhs secret was revealed when the money was deducted
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026

    पिता के जाते ही बेटे ने किया खौफनाक कांड, 10 महीने की शादी का दर्दनाक अंत

    April 10, 2026

    निर्दयी सौतेली मां! 3 साल की मासूम को लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट

    April 9, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026298

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026259

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026194

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    May 8, 2026183
    Don't Miss
    Big News

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    By Chhattisgarh ExpressMay 9, 2026144

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में…

    कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा : कोरबा की बदहाल सड़कों की सूरत जल्द बदलेगी, दो-तीन दिनों में शुरू होगा कुसमुंडा मार्ग का काम

    May 9, 2026

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    May 8, 2026

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश बिजली भी कड़की 

    May 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.