Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Breaking news»कोयलांचल क्षेत्र प्रगति नगर में 26 वें वर्ष मटका फोड़ महोत्सव (दही हंडी) प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न 108000 का नगद पुरस्कार विजेता टीम को दिया गया
    Breaking news

    कोयलांचल क्षेत्र प्रगति नगर में 26 वें वर्ष मटका फोड़ महोत्सव (दही हंडी) प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न 108000 का नगद पुरस्कार विजेता टीम को दिया गया

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressAugust 18, 2025Updated:August 18, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोयलांचल क्षेत्र प्रगति नगर में 26 वें वर्ष मटका फोड़ महोत्सव (दही हंडी) प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न 108000 का नगद पुरस्कार विजेता टीम को दिया गया
    ====================== संवाददाता: राजेश कुमार (दीपका)

    https://chhattisgarhexpress.news/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250818-WA0008.mp4

     कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रगति नगर राधे कृष्णा मैदान में सफलतापूर्वक 26 वें वर्ष मटका फोड़ महोत्सव दहीहंडी प्रतियोगिता संपन्न हुई देर रात तक चले इस कार्यक्रम में ठीक 12:15 में दही हांडी को फोड़ कर अड़ी कछार की टीम ने एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार प्राप्त किया इस अवसर पर अतिथि आसंदी में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल देश के सबसे बड़े कोयला खदान गेवरा क्षेत्र के महा प्रबंधक अरुण कुमार त्यागी कलिंगा कंपनी के महाप्रबंधक विकास दुबे नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत मौजूद थे इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी मटका फोड़ महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक रजनीश तिवारी ने आगंतुक अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया एवं स्वागत उद्बोधन में बताया कि पिछले 25 वर्षों से अनवरत रूप से प्रगति नगर की इस धरा पर दहीहंडी का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होते रहा है

    इस बार प्रमुख रूप से जैजैपुर एंडी कछार पाली हरदी बाजार आदि स्थानों से दही हांडी फोड़ने के लिए टोलिया आई थी जिसमें अड़ी कछार टीम ने मटका फोड़ कर विजेता बनी आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक अरुणीश तिवारी दादा भाई ने कहा कि अपनी पुरातन संस्कृति एवं आध्यात्मिकता को संरक्षित एवं युवा पीढ़ी के बीच हस्तांतरित करने के उद्देश्य से पिछले 25 वर्षों से यह आयोजन यहां के नौजवान साथी माता बहनों एवं गणमान्य जनों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है 26 वें वर्ष के इस आयोजन में हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं दर्शकों ने मटका फोड़ महोत्सव के रोचक प्रदर्शन का आनंद लिया भगवान कृष्ण के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजमन हो गया । क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि 26 वर्षों तक लगातार इस आयोजन को संपन्न करना बहुत बड़ी बात है और यह आयोजन अब जिले ही नहीं बल्कि दूरस्थ अंचलों तक भी ख्याति प्राप्त कर चुका है उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से धर्म के प्रति आस्था एवं अपनी प्राचीन संस्कृति सभ्यता से जुड़ने का और धार्मिक महत्व को समझने का अच्छा अवसर बनता है श्री पटेल ने मटका फोड़ मैदान पर एक भव्य स्टेज निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इस महोत्सव के हिसाब से यह मंच छोटा और संकीर्ण है इसलिए बड़े आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए राधा कृष्ण मैदान में एक भव्य मंच का निर्माण कराया जाएगा ।

    भारी संख्या के बीच उपस्थित जन समुदाय को अपना संदेश देते हुए एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी ने कहा कि यह आयोजन रोमांचकारी एवं कौतूहल पूर्ण है भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को प्रदर्शित करते हुए आज जन्माष्टमी के अवसर पर यह भक्ति भाव में जुड़ने का एक अच्छा माध्यम है इसी कड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने भी अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि नगर पालिका दीपका क्षेत्र की जनता को मटका फोड़ महोत्सव के माध्यम से पिछले 25 वर्षों से एक अच्छा एवं सफल आयोजन देखने को मिलता है विधायक महोदय की घोषणा को दृष्टिगत रखते हुए एक भव्य मंच का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पोशाक दास महंत अन्य कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि 25 वर्षों से अनवरत रूप से कार्यक्रम करना कोई साधारण बात नहीं है सांसद निधि से यहां के साथ सजा एवं आयोजन समिति के मार्गदर्शन अनुसार कार्य कराया जाएगा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव तनवीर अहमद ने कहा की इस कार्यक्रम की प्रासंगिकता अब प्रगति नगर ही नहीं जिले एवं प्रदेश स्तर तक पहुंच रही है और यहां का मटका फोड़ महोत्सव पूरे प्रदेश में अपनी ख्याति प्राप्त कर रहा है इसके लिए निश्चित रूप से आयोजन समिति के पदाधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं श्रमिक नेता सतीश राठौर बनवारी लाल चंद्र ने भी अपना उद्बोधन दिया। महोत्सव में एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सीमा त्यागी एवं श्रीमती सिंदुर के साथ समस्त महिला मंडल की टीम ने भी हिस्सा लेकर आयोजन समिति एवं प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों को अपनी शुभकामना दी। आज के इस महोत्सव में मटका फोड़ के साथ-साथ एकल मटका फोड़ एवं राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को भी पुरस्कृत किया गया कुल मिलाकर 108000 का नगद पुरस्कार दिया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता विशाल अग्रवाल, राधेश्याम सिंह, पार्षद कमलेश जायसवाल अविनाश यादव राजेश सिंह आशुतोष शुक्ला धर्मेंद्र शुक्ला आलोक शर्मा पत्रकार सुशील तिवारी मनोज महतो राजेश साहू राजेश यादव ललित राठौर श्रमिक नेता राजकुमार त्रिपाठी वाल्मीकि पांडे आयोजन समिति के अध्यक्षअब्दुल रहमान सचिव विनोद कर्स उपाध्यक्ष सज्जी जेकब घनश्याम दास गोविंद यादव कमलेश खूंटे योगेंद्र तिवारी राजीव तिवारी पंकज पांडे हितेश अशोक यादव जन्मेजय जायसवाल ज्ञान जायसवाल दिनेश मरकाम हितेश अग्रवाल सत्य चंद्र गजेंद्र राठौर कल्लू अग्रवाल उषा संतोष राठौड़ धनाराम कटौती भाजपा नेता दुष्यंत शर्मा विधायक प्रतिनिधि मन्नू राठौर छोटेलाल पटेल रघुराज सिंह मन्नू राठौर अभिषेक सिंह ऋषभ साहू संतोष गुप्ता मोनू सिंह पूर्व पार्षद राकेश सिंह छोटू उपस्थित होकर कार्यक्रम का संचालन किया महोत्सव में सफल उद्घोषक शाजी थॉमस एवं आभार प्रदर्शन पूर्व मंडल अध्यक्ष एल्डरमैन शिवचरण राठौर ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    June 10, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026321

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Big News

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    By Chhattisgarh ExpressJune 12, 202652

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र छत्तीसगढ़…

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    June 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.