Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा: सर्वमंगला नगर बरमपुर तिराहे पर कोयला लदा ट्रेलर पलटा, टला बड़ा हादसा : स्पीड ब्रेकर की मांग तेज

    June 23, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    June 23, 2026

    शहर के दर्री रोड में संचालित विशाल ट्रेडर्स और संतोष ट्रेडर्स को चोरों ने बनाया निशाना 

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Breaking news»डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि
    Breaking news

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJune 23, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस news : भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर भाजपा जिला कोरबा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।


    इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवाद, एकात्मता और जनसेवा के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बलिदान दिवस को सार्थक बनाने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम के तहत परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्रभक्ति और त्याग की प्रेरक मिसाल : गोपाल मोदी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संयंत्र, बुधवारी कोरबा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका जीवन देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी करोड़ों देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं। इस अवसर पर सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मंत्री कमला बरेठ, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, एमआईसी मेंबर अजय चंद्रा, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक नीरज ठाकुर, मंडल महामंत्री मिलाप बरेठ, पूनीराम साहू, कुलसिंह कंवर, प्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मण श्रीवास, मोंटी पटेल, ज्योति वर्मा एवं संजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनों ने श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    कोरबा: सर्वमंगला नगर बरमपुर तिराहे पर कोयला लदा ट्रेलर पलटा, टला बड़ा हादसा : स्पीड ब्रेकर की मांग तेज

    June 23, 2026

    शहर के दर्री रोड में संचालित विशाल ट्रेडर्स और संतोष ट्रेडर्स को चोरों ने बनाया निशाना 

    June 23, 2026

    आखिर कब सुरक्षित होंगी खदानें ?… कुसमुंडा में एक और हादसे ने ली ऑपरेटर की जान, सुरक्षा मानकों की खुली पोल

    June 22, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026323

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026302

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026215
    Don't Miss
    Breaking news

    कोरबा: सर्वमंगला नगर बरमपुर तिराहे पर कोयला लदा ट्रेलर पलटा, टला बड़ा हादसा : स्पीड ब्रेकर की मांग तेज

    By Chhattisgarh ExpressJune 23, 202626

    कोरबा: सर्वमंगला नगर बरमपुर तिराहे पर कोयला लदा ट्रेलर पलटा, टला बड़ा हादसा: स्पीड ब्रेकर…

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    June 23, 2026

    शहर के दर्री रोड में संचालित विशाल ट्रेडर्स और संतोष ट्रेडर्स को चोरों ने बनाया निशाना 

    June 23, 2026

    आखिर कब सुरक्षित होंगी खदानें ?… कुसमुंडा में एक और हादसे ने ली ऑपरेटर की जान, सुरक्षा मानकों की खुली पोल

    June 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.