Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

     प्रेस क्लब सदस्य पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन आज होगा अंतिम संस्कार

    November 9, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन: डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली और भयादोहन पर प्रभावी कार्यवाही की मांग

    November 7, 2026

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    November 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»कोरबा»उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पाली में मंगल भवन व महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया लोकार्पण
    कोरबा

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पाली में मंगल भवन व महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया लोकार्पण

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressAugust 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पाली में मंगल भवन व महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया लोकार्पण

    कोरबा 14 अगस्त 2024/प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, मंत्री लोक निर्माण,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,विधि व विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने कोरबा जिले के प्रवास के दौरान पाली नगर पंचायत में मंगल भवन एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायक पाली तानाखार श्री तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, पूर्व विधायक श्री राम दयाल उइके, डॉ राजीव सिंह, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष श्री उमेश चन्द्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे पालिवासियों ने उपमुख्यमंत्री श्री साव का महामाला से स्वागत किया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री साव सहित अन्य अतिथियों ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंगल भवन एवं गांधी चौक का सौंदर्यीकरण व उन्नयन कार्य का लोकार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने मंगल भवन एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा की लोकार्पण कर पाली वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सुंदर मंगल भवन पाली के लोगों के सार्वजनिक एवं निजी कार्यो के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। अब नगरवासियों को किसी भी सामाजिक व वैवाहिक कार्यक्रम के लिए भवन की परेशानी नहीं होगी। मंगल भवन पाली की मान सम्मान गौरव का विषय है। इस हेतु इसकी सुरक्षा व देखभाल पूरे नगरवासियों की जिम्मेदारी है। इसी प्रकार शहर के गांधी चौक का सौंदर्यीकरण एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कांस्य प्रतिमा के अनावरण होने से शहर की गरिमा बढ़ेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सरकार है। जनता के प्रति जवाबदेय है। राज्य में सरकार गठन के 8 माह के अंदर ही मोदी के गारंटी के तहत जनहित में किए गए सभी बड़े वादे पूरे किए गए हैं। सरकार निर्माण के 12 दिवस के अंदर ही किसानों को धान के 2 साल के बकाया बोनस का वितरण किया गया है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की गई एवं एकमुश्त बोनस भुगतान किया गया है। छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने हेतु तेज गति से विकास कार्य किया जा रहा है। जिससे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनो का छत्तीसगढ़ निर्मित किया जा सके। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुरूप शहरों का सुव्यवस्थित विकास एवं शहर को सुंदर बनाने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार बनने के साथ ही शहरों के विकास के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरबा उर्जा नगरी है। यहां संसाधनों की कोई कमी नही है। यहां से पूरे देश को ऊर्जा पूर्ति की जाती है। कोरबा के सुव्यवस्थित विकास हेतु प्राथमिकता निर्धारित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। पाली नगर पंचायत में इच्छा आकांक्षा अनुरूप कार्य किया गया है। आज 50 लाख से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया है। साथ ही 1 करोड़ से अधिक के काम चल रहे है एवं अन्य विकास कार्य पाइपलाइन में है। पाली के विकास के लिए तात्कालिक आवश्यकताओं के साथ ही आगे बढ़कर भविष्य की जरूरतों के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के लोग शहर के विकास कार्यों से जुड़े। अधिकारियों से सीधा संपर्क में रहे जिससे उन्हें अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो की जानकारी रहे। अधिकारी भी नियमित फील्ड में जाकर योजनाओं की जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लें, विकास कार्यो की समीक्षा करें एवं आमजनों की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित निराकरण कर उन्हें राहत पहुचाएं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा व देख रेख हम सभी की जिम्मेदारी है। इस हेतु नगरवासी क्षेत्र के सभी सरकारी सम्पितयों की उपयोग के साथ ही देखरेख भी अनिवार्य रूप से करें। जिससे लंबे समय तक इनका उपयोग किया जा सके। यह सम्पति साफ स्वच्छ व व्यवस्थित रहेगा तब यह हमारा मान सम्मान गौरव बढ़ाएगा।
    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने नगरवासियों को दोनों विकास कार्य के लोकार्पण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब क्षेत्रवासियों के विभिन्न सामाजिक कार्यो शादी ब्याह, सुख-दुख में यह भवन काम आएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूर्ण करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य में भी मुख्यमंत्री श्री साय के कुशल नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण हेतु तेज गति से विकास कार्य किया जा रहा है। जिले में डीएमएफ से अनेक विकास कार्य किए जा रहे है। पीवीटीजी समुदाय के लोगो को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया गया है। होनहार विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में मरम्मत योग्य स्कूल, आंगनबाड़ी भवनों का मरम्मत के साथ ही भवनविहीन ग्रामो में स्कूल व आंगनबाड़ी भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इस हेतु उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद दिया जिन्होंने खनन प्रभावित क्षेत्रों को विकास से जोड़ने डीएमएफ जैसी व्यवस्था की है। आगे भी जिले में अनेक विकास कार्य धरातल पर नजर आएंगे।

    स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, हर घर तिरंगा फहराने हेतु की अपील

    उपमुख्यमंत्री श्री साव एवं कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने पालिवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हर घर तिरंगा फहराने, स्वतंत्रता सेनानियों, महानायकों की स्मृति का सम्मान, देश के विकास में सदैव समर्पित रहने की अपील की। साथ ही अपने परिजनों, आस पास के लोगों को भी इस संबंध में प्रेरित करने की बात कही।

    पाली नगर पंचायत के विकास हेतु 1 करोड़ की दी स्वीकृति

    उपमुख्यमंत्री श्री साव ने पाली नगर पंचायत के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने यथाशीघ्र विकास कार्यो के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। साथ ही आगे भी विकास कार्य किए जाने की बात कही।

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

    पाली नगर पंचायत में दिखेगा अशोक स्तम्भ का निर्माण करने वाले जयपुर के मूर्तिकार श्री लक्ष्मण व्यास की कलाकृति

    25 लाख की लागत से गांधी चौक में किए गए सौदर्यीकरण व उन्नयन कार्य का हुआ लोकार्पण

    इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री साव ने गांधी चौक के सौदर्यीकरण व उन्नयन कार्य का लोकार्पण एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया साथ ही माल्यार्पण कर महात्मा गांधी को सादर नमन किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि राष्ट्रपिता की प्रतिमा लगने से पाली नगर के सम्मान एवं सौंदर्यता में वृद्धि होगी। जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार श्री लक्ष्मण व्यास द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा का निर्माण किया गया है। जिनके द्वारा नए संसद भवन की छत पर बने अशोक स्तम्भ का निर्माण किया गया है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष श्री उमेश चन्द्रा के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब पाली में मूर्तिकार श्री लक्ष्मण व्यास की कलाकृति देखने को मिलेगा।
    कार्यक्रम में कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, सीईओ जिला पंचायत संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी एसडीएम पाली सुश्री रुचि शार्दूल सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, हैदराबाद से 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवर बरामद

    April 6, 2026

    जनगणना 2027: लिव-इन कपल्स को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, सरकार ने बदले नियम

    March 31, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026404

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026403

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    Big News

     प्रेस क्लब सदस्य पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन आज होगा अंतिम संस्कार

    By Chhattisgarh ExpressNovember 9, 202614

    प्रेस क्लब सदस्य पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन आज होगा अंतिम संस्कार कोरबा :…

    कोरबा प्रेस क्लब ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन: डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली और भयादोहन पर प्रभावी कार्यवाही की मांग

    November 7, 2026

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    November 7, 2026

    आयुष्मान योजना में अनियमितता पर हरिकृष्णा केयर हॉस्पिटल का पंजीयन एक वर्ष के लिए निलंबित, अस्पताल को नए मरीज भर्ती नहीं करने और योजना से संबंधित प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश

    November 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.