Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त

    June 7, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026

    बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर जनता से सतत संवाद बनाए रखें : अर्जुन गुप्ता

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Bilaspur»मानसिक तनाव में पिता बना हैवान: 6 साल के मासूम को कुएं में डुबोकर मौत के घाट उतारा
    Bilaspur

    मानसिक तनाव में पिता बना हैवान: 6 साल के मासूम को कुएं में डुबोकर मौत के घाट उतारा

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 12, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले बच्चे को कुएं में फेंका और फिर खुद कुएं में उतरकर पानी में डुबोकर उसकी जान ले ली। इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

    घटना की जानकारी एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान विनोद महेश्वरी (30 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15, ग्राम जामढोंढ़ी भदरापारा के रूप में हुई है। आरोपी के भाई मनोज महेश्वरी (28 वर्ष) के अनुसार परिवार में तीन भाई हैं। बड़ा भाई विजय अपने परिवार के साथ निर्माणाधीन मकान में रहता है, जबकि आरोपी विनोद अपने दो बेटों (8 वर्ष और 6 वर्ष) के साथ बगल के मकान में रहता था। उसकी पत्नी घरेलू विवाद के चलते उससे अलग रह रही थी, जिससे वह मानसिक तनाव में था।

    यह घटना रविवार 8 फरवरी की शाम करीब 6 बजे की है। उस समय विनोद अपने छोटे बेटे के साथ घर के सामने खड़ा था। अगले दिन सुबह जब मनोज महेश्वरी मकान के पीछे स्थित कुएं के पास टुल्लू पंप चालू करने गया, तभी उसे कुएं के अंदर से विनोद की आवाज सुनाई दी, जिसमें वह कह रहा था, “मोटर बंद कर दो, वह भीतर है।” आसपास के लोगों को बुलाने पर जब विनोद से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि उसने अपने छोटे बेटे को हत्या की नीयत से कुएं में फेंक दिया और फिर स्वयं कुएं में उतरकर पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।

    सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व बच्चे के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    इस घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक और समाज को झकझोर देने वाली घटना है। किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में लेना और मासूम जीवन के साथ इस प्रकार की क्रूरता अस्वीकार्य है। घरेलू तनाव या पारिवारिक विवाद का समाधान हिंसा नहीं हो सकता। समाज और परिवार की जिम्मेदारी है कि मानसिक तनाव के संकेतों को समय रहते गंभीरता से लें। रायगढ़ पुलिस ऐसे जघन्य अपराधों पर त्वरित और कठोर वैधानिक कार्रवाई करती रहेगी। कानून से ऊपर कोई नहीं है।

    Father turns into a monster due to mental stress: 6-year-old boy drowned in a well and killed.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त

    June 7, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026

    बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर जनता से सतत संवाद बनाए रखें : अर्जुन गुप्ता

    June 4, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026315

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Breaking news

    खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त

    By Chhattisgarh ExpressJune 7, 202622

    खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त कोरबा 06जून…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026

    बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर जनता से सतत संवाद बनाए रखें : अर्जुन गुप्ता

    June 4, 2026

    दस हजार इनामी डीजल चोर और जिलाबदर मास्टरमाइंड नवीन कश्यप 2 साथियों समेत गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.