Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    September 9, 2026

    KORBA : अंधेरे और अनियंत्रित स्पीड ब्रेकरों का खौफ: सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग बना हादसों का सड़क, दंपति हुए सड़क हादसे का शिकार 

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Chhattisgarh»Chhattisgarh»फ्लोरा मैक्स फ्रॉड केसः कंपनी एजेंट के पति ने की आत्महत्या, धोखाधड़ी और तगादे से था परेशान
    Chhattisgarh

    फ्लोरा मैक्स फ्रॉड केसः कंपनी एजेंट के पति ने की आत्महत्या, धोखाधड़ी और तगादे से था परेशान

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस । छत्तीसगढ़ में लगभग 50 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी ‘फ्लोरा मैक्स’ से जुड़ी एक महिला एजेंट के पति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। कीटनाशक पीते ही परिजनों ने उसे तत्काल चांपा के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दारंग निवासी संतोष साहू है। मृतक की पत्नी नीरा साहू फ्लोरा मैक्स कंपनी में एजेंट के रूप में काम करती थी और मृतक (संतोष साहू) अन्य महिलाओं को भी कंपनी से जोड़ने में उसकी सहायता करता था। पति पत्नी ने मिलकर कई लोगों को इस कंपनी से जोड़ा, लेकिन कंपनी के डायरेक्टर हजारों महिलाओं से 30-30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। कंपनी में पैसे लगाने वाली महिलाओं को अपने पैसे वापस नहीं मिले। ऐसे में मृतक और उसकी पत्नी ने जिन महिलाओं को कंपनी से जोड़ने का काम किया था, उनके पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर व्यक्ति ने खुदखुशी कर ली है।

    कंपनी के खिलाफ रायगढ़ जिले के एक गांव की 165 महिलाओं के साथ भी 49 लाख रुपए के फ्रॉड का मामला भी सामने आया है। एक महिला ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करते हुए कंपनी पर आरोप लगाया है कि कंपनी ने प्रलोभन देकर महिलाओं के नाम पर लोन लेकर कंपनी में लगा दिए। इसके अलावा हाल ही में कंपनी से जुड़ी एक और महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। कंपनी के फ्रॉड के बाद लगातार मौत और आत्महत्या की खबरें कंपनी से जुड़ी महिलाओं और परिवारों को लेकर चिंता का विषय बना हुआ है।

    महिलाओं से सीएम साय से लगाई थी मदद की गुहारः

    मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के डायरेक्टर अखलेश सिंह और केयर टेकर मया राम साहू समेत 10 महिलाओं को गिरफ्तार कर कंपनी को सील कर दिया है। बीते दिन गुरुवार को कंपनी के फ्रॉड से पीड़ित लगभग 150 महिलाओं ने सीएम हाउस में पहुंचकर पैसे वापिस दिलाने की गुहार लगाई थी।

    जानिए क्या है पूरा मामला

    कंपनी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और हर महीने 2700 किश्त और कुछ घरेलु सामान देने का वादा कर कंपनी में पैसे इनवेस्ट करने को कहा। इस प्रलोभन में आकर प्रत्येक महिला ने 30-40 हजार रुपये लोन लेकर कंपनी में लगा दिये, वहीं जब बीते 2 महीने से कंपनी ने महिलाओं को किश्त के पैसे और सामान देना बंद कर दिया, तब महिलाओं ने एसपी और कलेक्टर के पास कंपनी के खिलाफ अपने साथ हुई ठगी की शिकायतें दर्ज कराई थीं, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू की और कंपनी के डायरेक्टर अखलेश सिंह और केयर टेकर मया राम साहू समेत 10 महिलाओं को गिरफ्तार कर कंपनी को सील कर दिया।

    ये हैं गिरफ्तार आरोपी

    – राजू सिंह पिता हरपाल सिंह उम्र 34 साल साकिन इमलीडुग्गु सीतामणी कोरवा थाना कोतवाली जिला कोरबा
    – मयाराम साहू पिता स्व. खेदुराम साहू उम्र 48 साल सा. सेमीपाली थाना उरगा कोरबा जिला कोरबा
    – गुड़िया सिंह पति राजू सिंह उम्र 31 साल साकिन इमलीडुग्गु सीतामणी कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा
    – संतोषी साहू पति मयाराग साहू उम्र 39 साल सा. सेमीपाली थाना उरगा कोरबा जिला कोरबा
    – हेमा ताड़िया पति तिलेश्वर ताड़िया उम्र 42 साल सा. सेमीपाली मेन रोड़ उरगा
    – सरिता वैष्णव पति जयकरंत वैष्णव उर्फ जय उम्र 34 साल सा. कुदुरमाल नहरणार
    – हेम बरई यादव पति होरीलाल यादव उम्र 30 साल सा. भाठापारा कुदुरमाल थाना उरगा
    – पूनम मुदलियार पति मदन लाल मुदलियार उम्र 38 साल सा. सेमीपाली हा. मु. ब्लॉक 2 बरबसपुर
    – सरोजनी वैष्णव पति स्व. श्याम कुमार वैष्णव उम्र 42 साल सा. कुदुरमाल थाना उरगा
    – ओमेश्वरी नायडू पति विजय नायडू उम्र 38 साल रा. सेमीपाली थाना उरगा
    – कल्याणी नामदेव पति रंगलाल नामदेव उम्र 34 साल सा. कुदुरमाल हनुमान मंदिर के पास
    – सरोजनी देवी चंद्रा पति भुनेश्वर प्रसाद चंद्रा उम्र 42 साल सा. मानिकपुर दशहरा मैदान

    Flora Max Fraud Case: Company agent's husband committed suicide was troubled by fraud and extortion
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026

    कोरबा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस महोत्सव का भव्य समापन

    August 10, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026585

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026392

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026318

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026310
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 10, 20261

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15…

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    September 9, 2026

    KORBA : अंधेरे और अनियंत्रित स्पीड ब्रेकरों का खौफ: सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग बना हादसों का सड़क, दंपति हुए सड़क हादसे का शिकार 

    September 9, 2026

    सेमरहा गांव में सड़क और टूटी पुलिया बनी मुसीबत: कीचड़ भरे रास्तों से आने-जाने को मजबूर ग्रामीण व स्कूली बच्चे

    September 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.