Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दीपका के आजाद चौक स्थित दीपेश्वरी मंदिर में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, जलाभिषेक के लिए सुबह से लगा ताँता 

    August 24, 2026

    सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती, पंचायती राज और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को किया याद

    August 20, 2026

    शहर के पं रविशंकर शुक्ल नगर से दादर मार्ग पर सैकड़ो गड्ढे…..चलना हुआ दूभर

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Crime News»डिजिटल मार्केटिंग से मोटी कमाई का झांसा देकर 35 करोड़ से ज्यादा की ठगी
    Crime News

    डिजिटल मार्केटिंग से मोटी कमाई का झांसा देकर 35 करोड़ से ज्यादा की ठगी

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गुना/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस। डिजिटल मार्केटिंग से मोटी कमाई का झांसा देकर 35 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने दो दर्जन से भी अधिक लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है। आरोपी अपने साथी के साथ रुपए समेटकर गुना से फरार हो गया है। अब अपनी गाढ़ी कमाई गंवाने वाले 24 से ज्यादा लोग पुलिस थाने पहुंचकर अपनी आपबीती बयां की है।

    मिली जानकारी के अनुसार गुना कोतवाली थाना अंतर्गत बूढ़े बालाजी निवासी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक कंपनी में राशि निवेश कराने का लालच देकर जिले के दर्जनों लोगों को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपियों ने गुना शहर के ही कैंट में अपना दफ्तर खोला था, जिसमें वे निवेशकों को बुलाकर समझाते थे कि उनकी कम्पनियां डिजिटल मार्केटिंग में पैसा निवेश करती हैं। कुछ ही समय में राशि दोगुनी से तीन गुनी हो जाती है।

    शुरुआत में निवेशकों ने छोटी रकम इन्हें सौंप दी। आरोपियों ने लालच बढ़ाने के उद्देश्य से कई लोगों का पैसा भी वापस कर दिया। इसके बाद निवेशक उनके झांसे में आ गए और लाखों रुपए बिना सोचे-समझे निवेश कर दिए। रकम जब करोड़ों में पहुंच गई तो आरोपी अपना सामान समेटकर गुना से ही फरार हो गए।

    फिलहाल सामने आए 24 शिकायकर्ता निवेशकों ने एसपी को करीब 3 करोड़ 63 लाख रुपए का हिसाब दिया है, जो उन्होंने दोनों ठगों को सौंपा था। शिकायत में बताया गया है कि पूरे ठग गिरोह को 25 वर्षीय युवा लीड कर रहा था। वहीं निवेशकों को अपने झांसे में लेता था और बड़ी-बड़ी कम्पनियों में पैसे निवेश करने की प्रक्रिया से लेकर ब्याज के माध्यम से मोटी रकम वापस मिलने का झांसा भी देता था।

    शिकायत कैंट थाने में ही होगी दर्ज – करोड़ों रुपए की ठगी का शिकार हुए निवेशकों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल ठगी का मास्टरमाइंड गुना शहर कोतवाली क्षेत्र में बूढ़े बालाजी का रहने वाला है। इसलिए निवेशक सबसे पहले शहर कोतवाली में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए। हालांकि उन्हें पुलिस द्वारा बताया कि आरोपियों ने ठगी कैंट क्षेत्र में दफ्तर खोलकर की थी, इसलिए उनकी शिकायत कैंट थाने में ही दर्ज होगी। इसके बाद निवेशकों को कैंट थाने का रुख करना पड़ रहा है, जहां फिलहाल आवेदन दिया गया है। पुलिस एफआईआर की कार्रवाई कर रही है।

    किसी ने 3 तो किसी ने थमा दिए 42 लाख रुपए- डिजिटल मार्केटिंग के जरिए थोड़े ही समय में ज्यादा कमाई का लालच मिलने से निवेशकों ने अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा ठगों को ऐसे ही सौंप दिया। कोई गारंटी नहीं थी न ही शहर का कोई जाना-पहचाना व्यक्ति इस लेन-देन के बीच आया। शिकायत में बताया गया है कि एक निवेशक ने 26 लाख रुपए तो किसी ने 3 लाख रुपए, 30 लाख रुपए, 20 लाख रुपए, 10 लाख रुपए, 17 लाख रुपए, 5 लाख रुपए, 16 लाख रुपए, 3 लाख 36 हजार रुपए, 3 लाख रुपए, 42 लाख 87 हजार रुपए, 22 लाख, 8 लाख, 80 लाख, 1 लाख 70 हजार, 25 लाख 88 हजार, 18 लाख 50 हजार रुपए, 9 लाख 50 हजार रुपए, 28 लाख रुपए तो किसी ने 5 लाख रुपए निवेश करने की बात कही है। इस राशि को ठग लेकर फरार हो गए हैं।

    Fraud of more than 35 crores by luring people with the promise of earning big money through digital marketing
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    जुआ फड़ पर रजगामार पुलिस ने की छापामार कार्यवाही-पुलिसकर्मी सहित कई गिरफ्तार

    June 23, 2026

    दस हजार इनामी डीजल चोर और जिलाबदर मास्टरमाइंड नवीन कश्यप 2 साथियों समेत गिरफ्तार

    June 2, 2026

    पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 29, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026582

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026388

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Blog

    दीपका के आजाद चौक स्थित दीपेश्वरी मंदिर में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, जलाभिषेक के लिए सुबह से लगा ताँता 

    By Chhattisgarh ExpressAugust 24, 202683

    दीपका के आजाद चौक स्थित दीपेश्वरी मंदिर में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, जलाभिषेक…

    सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती, पंचायती राज और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को किया याद

    August 20, 2026

    शहर के पं रविशंकर शुक्ल नगर से दादर मार्ग पर सैकड़ो गड्ढे…..चलना हुआ दूभर

    August 20, 2026

    पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर आज होगा विशेष आयोजन, कांग्रेस संगठन के सभी प्रकोष्ठ रहेंगे मौजूद

    August 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.