Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत 75 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले 11.5 लाख के मोबाइल

    May 5, 2026

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Big News»कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत 75 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले 11.5 लाख के मोबाइल
    Big News

    कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत 75 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले 11.5 लाख के मोबाइल

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMay 5, 2026Updated:May 5, 2026No Comments68 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा पुलिस ने गुम हुए 75 मोबाइलों को ढूंढ कर उनके स्वामियों को लौटाया, मोबाइल पाकर खुशी से खिले चेहरे

    कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत 75 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले 11.5 लाख के मोबाइल

    कोरबा। जिले में आम नागरिकों की सुरक्षा और उनके प्रति पुलिस के विश्वास को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत साइबर पुलिस थाना कोरबा ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की सीईआईआर पोर्टल का कुशलतापूर्वक उपयोग करते हुए गुम हुए 75 मोबाइल फोन बरामद किए और उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित कीमत लगभग 11.50 लाख रुपये आंकी गई है।

    पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिली सफलता

    पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए गुम मोबाइलों को ट्रेस किया। इस कार्यवाही को सफल बनाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा  लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा  नीतिश ठाकुर, एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी का विशेष मार्गदर्शन रहा। वहीं, साइबर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय सोनवानी और उनकी टीम ने तकनीकी सहायता का उपयोग कर न केवल कोरबा बल्कि अन्य जिलों व राज्यों से भी मोबाइल फोन बरामद किए।

    4 माह में 200 से अधिक मोबाइल किए गए रिकवर

    बरामद मोबाइलों में नामी कंपनियों के महंगे हैंडसेट शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि साइबर पुलिस थाना कोरबा की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले चार महीनों में पुलिस ने 200 से अधिक गुम मोबाइलों को ट्रैक कर उनके मालिकों तक पहुंचाया है।

    वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे

    कार्यक्रम के दौरान जब मालिकों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। मोबाइल पाकर लोगों ने कोरबा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिल पाएगा, लेकिन पुलिस के प्रयासों ने उनका भरोसा और मजबूत किया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    May 1, 2026

    सर्वमंगला नगर के जायसवाल परिवार में 3 मई से गूँजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

    May 1, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026287

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026255

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026174

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026158
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत 75 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले 11.5 लाख के मोबाइल

    By Chhattisgarh ExpressMay 5, 202668

    कोरबा पुलिस ने गुम हुए 75 मोबाइलों को ढूंढ कर उनके स्वामियों को लौटाया, मोबाइल…

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    May 1, 2026

    सर्वमंगला नगर के जायसवाल परिवार में 3 मई से गूँजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

    May 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.