Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दीपका कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक: झुंड देखकर सहम रहे लोग, मासूमों और वाहन चालकों पर मंडरा रहा खतरा

    September 1, 2026

    जलभराव के बीच जहरीले सांपों का बढ़ सकता है खतरा, लोगों से सतर्क रहने की अपील– जितेंद्र सारथी

    August 31, 2026

    दीपका में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा पूरा नगर

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Blog»दीपका कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक: झुंड देखकर सहम रहे लोग, मासूमों और वाहन चालकों पर मंडरा रहा खतरा
    Blog

    दीपका कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक: झुंड देखकर सहम रहे लोग, मासूमों और वाहन चालकों पर मंडरा रहा खतरा

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressSeptember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दीपका कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक: झुंड देखकर सहम रहे लोग, मासूमों और वाहन चालकों पर मंडरा रहा खतरा

    संवाददाता : राजेश कुमार साहू दीपका
    कोरबा / chhattisgarh Express. News:  ऊर्जाधानी के उपनगरीय क्षेत्र दीपका कॉलोनी और आसपास के इलाकों में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर है। कॉलोनी की सड़कों और गलियों में घूम रहे कुत्तों के झुंड राहगीरों, वाहन चालकों और मासूम बच्चों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुके हैं। कुत्तों के इस बढ़ते खौफ के कारण स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।

    स्थानीय निवासियों के अनुसार, दीपका के एमडी कॉलोनी की तरफ आवारा कुत्तों ने अपना मुख्य डेरा जमा रखा है। यहाँ दिन-रात कुत्तों का भारी जमावड़ा देखा जा सकता है। स्थिति इतनी विकराल हो चुकी है कि जब भी कोई दुपहिया या चौपहिया वाहन चालक इस मार्ग से गुजरता है, तो कुत्तों का पूरा झुंड उन्हें काटने के लिए पीछे दौड़ पड़ता है। इस अचानक हुए हमले से घबराकर कई वाहन चालक अपना संतुलन खो बैठते हैं और गिरकर चोटिल हो रहे हैं। आए दिन हो रही इन घटनाओं से इस मार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं रह गया है।

    मासूमों का घर से निकलना हुआ दूभर


    इस आतंक का सबसे बुरा असर कॉलोनी के छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। शाम के समय जब बच्चे घरों के बाहर खेलने निकलते हैं, तो इन आवारा कुत्तों के भौंकने और आक्रामक रवैये के कारण वे सहम जाते हैं। परिजनों को भी हर वक्त किसी अनहोनी का डर सताता रहता है।
    कॉलोनी के जागरूक नागरिकों  का कहना है कि प्रशासन और नगर पालिका कि इस गंभीर समस्या को संज्ञान लेना चाहिए। स्थानीय लोगों की मांग है कि क्षेत्र में अभियान चलाकर इन आवारा कुत्तों की धर-पकड़ की जाए और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर नियंत्रित किया जाए, ताकि दीपका कॉलोनी से भय का यह वातावरण समाप्त हो सके और लोग चैन की सांस ले सकें।
    समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें….
    आवारा कुत्तों का आतंक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    जलभराव के बीच जहरीले सांपों का बढ़ सकता है खतरा, लोगों से सतर्क रहने की अपील– जितेंद्र सारथी

    August 31, 2026

    दीपका में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा पूरा नगर

    August 25, 2026

    दीपका के आजाद चौक स्थित दीपेश्वरी मंदिर में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, जलाभिषेक के लिए सुबह से लगा ताँता 

    August 24, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026584

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026391

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026310

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026286
    Don't Miss
    Blog

    दीपका कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक: झुंड देखकर सहम रहे लोग, मासूमों और वाहन चालकों पर मंडरा रहा खतरा

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 1, 20264

    दीपका कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक: झुंड देखकर सहम रहे लोग, मासूमों और वाहन चालकों पर…

    जलभराव के बीच जहरीले सांपों का बढ़ सकता है खतरा, लोगों से सतर्क रहने की अपील– जितेंद्र सारथी

    August 31, 2026

    दीपका में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा पूरा नगर

    August 25, 2026

    दीपका के आजाद चौक स्थित दीपेश्वरी मंदिर में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, जलाभिषेक के लिए सुबह से लगा ताँता 

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.