Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सर्वमंगला नगर में माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत, संतान की दीर्घायु के लिए की पूजा-अर्चना

    September 3, 2026

    देलवाडीह की मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, secl प्रबंधन नहीं दे रहा ध्यान 

    September 3, 2026

    बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता: कोरबा में पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा और जयसिंह अग्रवाल की बैठक, महंगाई पर सरकार को घेरा

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Blog»बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता: कोरबा में पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा और जयसिंह अग्रवाल की बैठक, महंगाई पर सरकार को घेरा
    Blog

    बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता: कोरबा में पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा और जयसिंह अग्रवाल की बैठक, महंगाई पर सरकार को घेरा

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressSeptember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता: कोरबा में पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा और जयसिंह अग्रवाल की बैठक, महंगाई पर सरकार को घेरा

     

    कोरबा /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : कांग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में सोमवार को पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा एवं जयसिंह अग्रवाल ने जिला कांग्रेस, ब्‍लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं युवा कांंग्रेस संगठन के पदाधिकारियों की बैठक ली ।
    बैठक में पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा ने कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्‍तर तक आपसी समन्‍वय बनाकर मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए अव्‍हान किया । श्री वर्मा ने कहा कि जिला स्‍तर के समस्‍त कांग्रेस पदाधिकारियों की जिम्‍मेदारी संगठन को बूथ स्‍तर पर मजबूत करने की होती है । संगठन बूथ स्‍तर पर मजबूत और दमदार बनेगा तो जिला संगठन की मजबूती अपने आप दिखने लगेगा ।


    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इन दिनों महंगाई आसमान पर है । प्रदेश में ढाई साल में कुल पॉंच बार बिजली के दरों में वृद्धि की गई, बिजली बिल के दरों में वृद्धि का सीधा असर मध्‍यमवर्गीय परिवार के बजट पर पड़ता है । महंगाई पूरी तरह से बेलगाम है । त्‍यौहार का समय चल रहा है और मध्‍यमवर्गीय परिवार आर्थिक दबाव महसूस करने लगी है । लोग कहने लगे हैं कहां और क्‍या आग इन दिनों लग गई जिसके कारण शक्‍कर और प्‍याज के दाम डबल से भी ज्‍यादा बढ़ गये ।
    श्री अग्रवाल ने कहा कि शक्‍कर, प्‍याज के अलावा चॉंवल, दाल, तेल, दुध, लहसुन से लेकर रसोई का हर समान, महंगा हो गया है साथ ही रोज के उपयोग वाले समानों के दामों में भी बढ़ोत्‍तरी हुई है जिससे मध्‍यमवर्गीय परिवार का घरेलु बजट बिगड़ रहा है ।
    नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के अगुवाई में भाजपा नेता सड़क से उखड़ी बजरी (गिट्टी) उठाकर तत्‍कालिन महापौर के चेंबर में घुसकर प्रदर्शन करते थे । लेकिन वर्तमान में कोरबा शहर के लगभग सड़कों से गिट्टी उखड़कर बिखरी पड़ी है और ये भाजपा नेता मौन है दूसरी तरफ जनता परेशान है ।
    जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिजली आम परिवार की मूलभूत आवश्‍यकता है । कांग्रेस जनता से जुड़े इस विषय पर बूथ स्‍तर तक आंदोलन करेगी । इस समस्‍या से सत्‍ता पक्ष के हमारे साथी भी परेशान हैं लेकिन जनता की आवाज बनने दूरी बना रहे हैं ।
    इस अवसर पर रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया, जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्‍यक्ष मनोज चौहान, प्रदेश सचिव बी एन सिंह, पूर्व सभापति श्‍याम सुंदर सोनी, संतोष राठौर, महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व अध्‍यक्ष सपना चौहान, रेखा त्रिपाठी संगीता श्रीवास, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष गजानंद साहु, आनंद पालीवाल, जिला पदाधिकारी दुष्‍यंत शर्मा, रमेश वर्मा, संतोष यादव, संतोष देवांगन, आंगन बाई, सुखविंदर सिंह, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी, गोरेलाल यादव, असरफ मेमन, भोला गोस्‍वामी, मंडल अध्‍यक्ष पालुराम साहु, जवाहर निर्मलकर, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, पार्षद नारायण लाल कुर्रे, रवि चंदेल, बद्री किरण, अनुज जायवाल, पूर्व पार्षद अंतराम प्रजापति, सजीदा बेगम, मीरा सिंह, अनिल सिंह, सुभद्रा सिंह, हिमांशु सिंह, अमित पन्‍ना, अनवर रजा, सिकंदर मेमन, मुन्‍ना खान, चलेश्‍वर सिंह, रवि टोप्‍पो, कुंजबिहारी साहू, जीतेन्‍द्र कुर्रे, आशु अग्रवाल, हरविंदर सिंह सालसा सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे ।

    समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    दीपका कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक: झुंड देखकर सहम रहे लोग, मासूमों और वाहन चालकों पर मंडरा रहा खतरा

    September 1, 2026

    जलभराव के बीच जहरीले सांपों का बढ़ सकता है खतरा, लोगों से सतर्क रहने की अपील– जितेंद्र सारथी

    August 31, 2026

    दीपका में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा पूरा नगर

    August 25, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026584

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026391

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026310

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026289
    Don't Miss
    Big News

    सर्वमंगला नगर में माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत, संतान की दीर्घायु के लिए की पूजा-अर्चना

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 3, 20261

    सर्वमंगला नगर में माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत, संतान की दीर्घायु के लिए की पूजा-अर्चना…

    देलवाडीह की मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, secl प्रबंधन नहीं दे रहा ध्यान 

    September 3, 2026

    बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता: कोरबा में पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा और जयसिंह अग्रवाल की बैठक, महंगाई पर सरकार को घेरा

    September 3, 2026

    दीपका कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक: झुंड देखकर सहम रहे लोग, मासूमों और वाहन चालकों पर मंडरा रहा खतरा

    September 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.