Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान, उफनते झरने, फिसलन भरी चट्टानें और गहराता पानी बन सकता है जानलेवा

    July 13, 2026

    करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अगुवाई में कांग्रेस का हल्लाबोल

    July 13, 2026

    सोशल मीडिया पर वायरल वन्यजीव रेस्क्यू टीम की सूची फर्जी; वन विभाग ने जारी की आधिकारिक हेल्पलाइन नं. 8817534455

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»National»IND vs SA 5th T20I Weather Update: क्या कोहरे के चलते पांचवां टी20 मैच भी होगा रद? ऐसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम
    National

    IND vs SA 5th T20I Weather Update: क्या कोहरे के चलते पांचवां टी20 मैच भी होगा रद? ऐसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। IND vs SA 5th T20I Weather Update: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20I सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से यह मैच (17 दिसंबर 2025) रद करना पड़ा।

    अब दोनों टीमें सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 मैच में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला 19 दिसंबर 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चौथा मैच रद होने के बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि कहीं अहमदाबाद में भी कोहरे की वजह से मैच पर असर तो नहीं पड़ेगा? ऐसे में आपको बताते हैं कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम।

    : कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Ahmedabad Weather Updates) में भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa 5th T20I Match) के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मैच खेला जाना है। कोहरे के कारण चौथा टी20 मैच रद होने के बाद पांचवें टी20 मैच पर क्या कोहरे का असर पड़ेगा, इसकी चर्चा हो रही है।

    तो इससे पहले आपको बता दें कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अहमदाबाद में कोहरे की कोई संभावना नहीं है। वहां आसमान साफ रहेगा और तापमान 15 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। यानी मौसम बिल्कुल ठीक रहेगा और पूरा मैच खेला जाएगा।

    भारत के लिए क्यों अहम है 5वां टी20?

    फिलहाल भारत इस टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत ने पहला मैच कटक में 101 रन से जीता था। दूसरा मैच मुल्लांपुर में 51 रन से हार गया। तीसरे टी20 में धर्मशाला में 25 रन से जीत दर्ज की,जबकि चौथा मैच रद हो गया था।

    ऐसे में सीरीज पर अभी भारत का पलड़ा भारी (2-1) है। अगर भारत पांचवां टी20 जीतता है, तो वह सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लेगा। वहीं, ये मैच साउथ अफ्रीका के लिए ‘करो या मरो’ रहेगा।

    अगर भारत यह मैच हार भी जाता है, तो सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी और भारत सीरीज नहीं हारेगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है, ताकि वह सीरीज हार से बच सके।

     दोनों टीमें इस प्रकार-

    भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा , तिलक वर्मा, शाहबाज, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर।

    दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), डिकाक, हेंड्रिक्स, ब्रेविस, मिलर, स्टब्स, फरेरा, जेनसेन, लूथो सिपामला, ओटनील बार्टमैन, एनरिक नोर्त्जे, लुंगी नगिदी, कार्बिन बाश, केशव महाराज और जार्ज लिंडे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन : शौर्य शर्मा बने स्कूल टॉपर, शत-प्रतिशत परिणाम से चमका कोयलांचल

    April 16, 2026

    अंबिकापुर में दरिंदगी की हद पार: रेप के बाद महिला की निर्मम हत्या, पोस्टमार्टम में चौंकाने वाले खुलासे

    April 6, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026565

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026348

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026306

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026272
    Don't Miss
    Big News

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान, उफनते झरने, फिसलन भरी चट्टानें और गहराता पानी बन सकता है जानलेवा

    By Chhattisgarh ExpressJuly 13, 20269

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान, उफनते झरने, फिसलन भरी…

    करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अगुवाई में कांग्रेस का हल्लाबोल

    July 13, 2026

    सोशल मीडिया पर वायरल वन्यजीव रेस्क्यू टीम की सूची फर्जी; वन विभाग ने जारी की आधिकारिक हेल्पलाइन नं. 8817534455

    July 13, 2026

    नेहरू नगर वार्ड में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर :विहिप और बजरंग दल के कैम्प में पहुंचे लोग, MJM अस्पताल ने जांची नब्ज 

    July 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.